वीडियो देखें: इन दो सीरियल्स के चलते दूरदर्शन सबसे ज्यादा देखे जाने वाला चैनल बन गया!
लॉकडाउन को थैंक यू कहिए टीवी का सबसे झामफाड़ हॉरर शो वापस आ गया
जिन्होंने रामसे ब्रदर्स की फिल्में नहीं देखीं, उनके लिए ये शानदार मौका है.
Advertisement

'द ज़ी हॉरर शो' के अलग-अलग सीन्स में अनिरुद्ध अग्रवाल और मेकअप-कंप्यूटर की मदद से बनाए गए फिल्मी भूत.
लॉकडाउन के दौरान तमाम पुराने शोज़ टीवी पर दोबारा दिखाए जा रहे हैं. क्योंकि इस महामारी को फैलने से रोकने के लिए हर तरह की शूटिंग रोक दी गई. जब शूटिंग नहीं होगी, तो टीवी पर दिखाने के लिए नए एपिसोड्स तैयार नहीं हो पाएंगे. ऐसे में हर चैनल अपने पुराने शोज़ से ये खाली स्लॉट भर रहे हैं. दूरदर्शन के बाद ज़ी टीवी ने अपना एक कल्ट शो री-टेलीकास्ट करने के लिए चुना है. रामसे ब्रदर्स का 'द ज़ी हॉरर शो'. ये शो 27 अप्रैल से हर रात 11:30 बजे ज़ी टीवी पर आना शुरू हो चुका है.
70-80 के दशक में रामसे ब्रदर्स ने अपनी तरह की हॉरर फिल्में बनाकर मजमा लूट रखा था. 90 के दशक की शुरुआत होते-होते उनके जॉनर में कई और लोगों ने हाथ डाल दिया. एक्सक्लूसिविटी जाती रही. ऐसे में राम का नाम लेकर ये भाई लोग टीवी की ओर मुड़ गए. उस दौर में ज़ी और स्टार जैसे कई नए टीवी चैनल लॉन्च हो रहे थे. 1993 में डॉ. सुभाष चंद्रा से इनकी 24 एपिसोड्स की एक हॉरर टीवी सीरीज़ की डील हुई. शो का नाम था 'द ज़ी हॉरर शो'. ये शो आते ही हिट हो गया और लगातार 9 सालों तक चलता रहा. इसकी स्क्रिप्ट श्याम रामसे लिखते थे और अपने भाई तुलसी के साथ मिलकर डायरेक्ट करते थे. इस शो में पंकज धीर, अर्चना पूरण सिंह, आसिफ शेख और गोगा कपूर जैसे एक्टर्स ने काम किया था. 'द ज़ी हॉरर शो' के अलावा सोनी टीवी भी अपने हॉरर शो 'आहट' की वापसी करवा रहा है. ज़ी टीवी हॉरर के साथ कॉमेडी का रेशियो भी चैनल पर बनाए रखना चाहता है इसलिए वो अपना कॉमेडी शो 'अकबर बीरबल' भी 27 अप्रैल से ऑन एयर कर रहे हैं. अपने समय के सबसे पॉपुलर टीवी शोज़ में गिना जाना वाला 'हम पांच' तो पहले से ही चैनल पर चल रहा है. दूरदर्शन ने शो को दोबारा टेलीकास्ट करने के मामले में तो सारे रिकॉर्ड ही तोड़ दिए हैं. और यही शोज़ उसे टीआरपी का रिकॉर्ड्स तोड़ने में भी मदद कर रहे हैं. दूरदर्शन पर रामायण, महाभारत, सर्कस, श्रीमान-श्रीमति, चाणक्य, शक्तिमान जैसे शोज़ ऑलरेडी चल रहे हैं. रामायण के खत्म होने के बाद उत्तर रामायाण और अब श्री कृष्ण भी जल्द ही वापस आने वाले हैं.
वीडियो देखें: इन दो सीरियल्स के चलते दूरदर्शन सबसे ज्यादा देखे जाने वाला चैनल बन गया!
वीडियो देखें: इन दो सीरियल्स के चलते दूरदर्शन सबसे ज्यादा देखे जाने वाला चैनल बन गया!
Advertisement













