The Lallantop

रविंद्र जडेजा के ब्याह में चली गोली, पुलिस करेगी जांच

बारात के दौरान किसी ने की थी तमंचे से फायरिंग. वीडियो हुआ वायरल.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
सर रविंद्र जडेजा के ब्याह में गोली चल गई. हर्ष फायरिंग वाली गोली. कोई फूफा, मामा टाइप बाराती रहा होगा. दाग दी गोली हवा में. रविंद्र जडेजा से कुछ दूरी पर ही चली थी गोली. अब राजकोट पुलिस ने गोली चलने को लेकर जांच के ऑर्डर दे दिए हैं. पुलिस ने कहा, 'फायरिंग की घटना रविवार सुबह की है, जब रविंद्र जडेजा की बारात होटल के लिए निकल रही थी.' बता दें बारात में फायरिंग का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था. शुक्र ये रहा कि फायरिंग में किसी को कोई चोट नहीं आई. पुलिस के मुताबिक, 'हम वीडियो को देख ये जांच कर रहे हैं कि कितने शॉट्स फायरिंग की गई. अभी तक की जांच में ये साफ नहीं है कि कितनी गोलियां चलाई गई थीं.' देखें जडेजा की बारात में हुई फायरिंग का वीडियो https://twitter.com/ANI_news/status/721649106129563648?ref_src=twsrc%5Etfw बता दें कि अभी तक इस मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई है. पुलिस ने कहा, 'जांच चालू है, हमें अभी तक इस बारे में कोई शिकायत नहीं मिली है.' इससे पहले शनिवार शाम को रविन्द्र जडेजा ने संगीत सेरेमनी में तलवारबाजी की थी. ये एक रस्म थी. रविंद्र जडेजा की तलवारबाजी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था. ये देखो वीडियो... https://twitter.com/ANI_news/status/721564301345968128 यहां देखिए रविंद्र जडेजा की बारात और गिफ्टेड ऑडी की तस्वीर

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement