The Lallantop

Galaxy S26 Ultra का डिस्प्ले 10-bit नहीं, ये तो कुछ और ही निकला, ऑर्डर अब कैंसिल हो रहे

Galaxy S26 Ultra के बारे में कहा गया था कि इसमें 10-bit डिस्प्ले है मगर असल में ऐसा नहीं है. डिस्प्ले तो कुछ और ही निकला है. डिस्प्ले पिछले डिवाइस की तुलना में और बेहतर नजर आने वाला है. मगर सैमसंग से ऐसी उम्मीद नहीं थी.

Advertisement
post-main-image
Galaxy S26 Ultra का डिस्प्ले वैसा नहीं जैसा बताया गया था (तस्वीर साभार: HFVUnbox)

Samsung अपना फ्लैग्शिप डिवाइस लॉन्च करे और कोई गड़बड़ नहीं हो, ऐसा कैसे हो सकता है. पिछले साल वाले गैलक्सी S25 Ultra में कैमरे के छल्ले गोंद से चिपके थे तो इस साल वाले S26 Ultra के डिस्प्ले को लेकर गड़बड़-झाला सामने आया है. S26 Ultra के बारे में कहा गया था कि इसमें 10-bit डिस्प्ले है मगर असल में ऐसा नहीं है. डिस्प्ले तो 8-bit + FRC है. पता चलते ही कई यूजर्स ने अपने प्री-ऑर्डर कैंसिल करने स्टार्ट कर दिए हैं. क्या है ये डिस्प्ले का फाउल प्ले. समझते हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
डिस्प्ले का फाउल प्ले

गैलक्सी S26 Ultra अपने लॉन्च के पहले से ही गलत वजहों से ज्यादा चर्चा में है. Galaxy Unpacked इवेंट के पहले ही इस डिवाइस का वीडियो यूट्यूबर Sahil Karoul ने पोस्ट कर दिया था. जिस  "Privacy Display" को लेकर कंपनी ने पूरा माहौल बनाया उसमें भी टेक एक्सपर्ट ने खामियां निकाल दीं. पता चला कि फीचर डार्क मोड में ऑन होने पर स्क्रीन को ग्रे कर देता है. फोन के कलर फीके हो जाते हैं. अब इससे बचना है तो ब्राइटनेस को कम करना पड़ेगा. माने एक बटन चालू करने के लिए तीन बटन ऑफ करने पड़ेंगे.  

Advertisement

अब रही-सही कसर डिस्प्ले ने पूरी कर दी है. सैमसंग से जुड़े हर मामले को कवर करने वाली वेबसाइट Sammobile के मुताबिक, सैमसंग के प्रवक्ता ने उनको बताया कि डिस्प्ले 10-bit नहीं बल्कि 8-bit color depth है. पिछले साल के फ्लैग्शिप S25 Ultra के 8-bit की जगह थोड़ा अच्छा. कंपनी ने 8-bit कलर डिस्प्ले का Frame Rate Control (FRC) करके उसको पहले के मुकाबले बेहतर बनाया है.

ये भी पढ़ें: Galaxy S26 Ultra ऑर्डर तो नहीं कर दिया? पहले जोर-शोर से बताए गए फीचर्स का 'सच' तो जान लो

आसान भाषा में समझें तो 8-bit कलर डिस्प्ले का मतलब स्क्रीन पर 16.7 मिलियन रंगो का संयोजन. 10-bit में यही नंबर बढ़कर 1.07 billion हो जाता है. सैमसंग का 8-bit डिस्प्ले मार्केट में मौजूद हर डिवाइस से कहीं बेहतर होता है तो सोचिए 10-bit में क्या ही मजा आता. वैसे भी डिवाइस में सबसे बड़ा अपग्रेड तो डिस्प्ले में ही था. अगर वहीं झोल हुआ तो फिर क्या मतलब. Mrwhosetheboss जैसे टेक एक्सपर्ट ने भी इस बात को कन्फर्म किया है.

Advertisement

वैसे यह कोई इतनी बड़ी खामी नहीं है जो आम यूजर को नजर आएगी. डिस्प्ले पिछले डिवाइस की तुलना में और बेहतर नजर आने वाला है. मगर सैमसंग से ऐसी उम्मीद नहीं थी. सैमसंग ‘पगलुओं’ को इससे जरूर निराशा होगी. वैसे एक सच ये भी है कि आज की तारीख में असली 10-bit डिस्प्ले किसी भी मोबाइल में नहीं मिलता. सारे स्मार्टफोन मेकर्स अगड़म-बगड़म करते हैं.

जो भी हो. सैमसंग ने फ्लैग्शिप डिवाइस के साथ विवादों की परंपरा को पूरे अनुशासन से बनाए रखा है.

वीडियो: भारतीय महिला क्रिकेट टीम लॉरेस स्पोर्ट्स अवॉर्ड के लिए हुई नॉमिनेट

Advertisement