The Lallantop

'मैन वर्सज़ वाइल्ड' की शूटिंग के दौरान रजनीकांत का एक्सीडेंट हो गया!

इंडिया में पीएम मोदी के बाद इस शो में दिखने वाले रजनीकांत दूसरे शख्स हैं.

Advertisement
post-main-image
पहली तस्वीर में अपनी फिल्म के एक सीन में घायल रजनीकांत. इस तस्वीर को एक्सीडेंट के लिए सांकेतिक तौर पर इस्तेमाल किया गया है. दूसरी तरफ अपने चिर-परिचित अंदाज़ में बेयर ग्रिल्स.
सुपरस्टार रजनीकांत फिलहाल कर्नाटक में हैं. इसीलिए खबर में हैं. बांदीपुर नेशनल पार्क में बेयर ग्रिल्स के साथ शूटिंग कर रहे हैं. सर्वाइवल एडवेंचर शो 'रनिंग वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स' की. इंडिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद इस शो में हिस्सा लेने वाले रजनीकांत दूसरे पब्लिक फिगर हैं. इसलिए ये रजनी फैंस के लिए बिग डील बना हुआ है. सुबह से शूटिंग की खबर चल रही थी, अब अचानक से गेम चेंज हो गया. खबरें आनी शुरू हुईं कि रजनीकांत का बेयर ग्रिल्स के साथ शूटिंग के दौरान एक्सीडेंट हो गया. ये सब हुआ एक ट्वीट की वजह से. इस ट्वीट को लोगों ने गंभीरता से इसलिए लिया क्योंकि ये एक प्रतिष्ठित नेशनल न्यूज़ पेपर/पोर्टल के पत्रकार की ओर से आया था. वो ट्वीट यहां देखिए: जो खबर अभी कंफर्म भी नहीं हुई थी, रिपोर्ट्स में उसका विस्तृत डेस्क्रिप्शन आ गया. कहा जा रहा है कि शो की शूटिंग के टाइम थोड़ी ऊंच-नीच हुई और रजनी का टखना और कंधा चोटिल हो गया. बाएं पैर का टखना मुड़ गया और कंधा छिल गया. लेकिन दिक्कत ये है कि कुछ कंफर्म नहीं पा हो रहा. कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर ही इस तरह की खबरों को फर्जी बताते हुए फैक्ट चेक कर दिया. न्यूज़ पोर्टल इंडिया ग्लिट्ज़ ने अपनी रिपोर्ट में लिखा कि ऐसा कुछ नहीं हुआ है. उन्होंने रजनीकांत की ऑफिशियल टीम से इस बारे में बात की, जिन्होंने ऐसी किसी भी घटना के होने की बात को सिरे से खारिज़ कर दिया. हालांकि रजनीकांत या उनकी टीम ने इस मसले पर ऑफिशियली कुछ नहीं कहा है. कर्नाटक पहुंचते रजनीकांत का वायरल वीडियो यहां देखिए: रजनीकांत आखिरी बार फिल्म ‘दरबार’ में नज़र आए थे. फिलहाल वो डायरेक्टर शिवा के साथ अपनी अगली फिल्म ‘थलैवा 168’ की शूटिंग में व्यस्त थे. फिल्म में उनके साथ नेशनल अवॉर्ड विनर कीर्ति सुरेश भी दिखाई देंगी. रजनी फिल्म की शूटिंग से ब्रेक लेकर बेयर ग्रिल्स के साथ एक एपिसोड शूट करने कर्नाटक आए हुए हैं. वो अपनी बेटी सौंदर्या के साथ 27 जनवरी को कर्नाटक पहुंचे. 28 तारीख को बेयर ग्रिल्स के साथ शूटिंग थी, जिसके दौरान इस घटना के घटने की बात कही जा रही है. अब तक जो बात सूत्रों और रजनी की टीम के हवाले से कही जा रही थी, उनकी पड़ताल खुद रजनीकांत ने कर दी. Screenshot 2020 01 29 01 08 05 75 चेन्नई एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए रजनी ने कहा कि उन्होंने 'मैन वर्सज़ वाइल्ड' के एक एपीसोड की शूटिंग पूरी कर ली है. उन्हें कोई बड़ी चोट नहीं लगी है. बस कांटों से हल्का- फुल्का छिल गया है. वो बिल्कुल ठीक हैं. बेयर ग्रिल्स अपने नए शो ‘रनिंग वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स’ (Running Wild With Bear Grylls) के नए सीज़न के साथ लौट रहे हैं. इस शो के पिछले सीज़नों में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा समेत कई मशहूर शख्सियत नज़र आ चुकी हैं. शो के नए सीज़न में ब्री लार्सन (कैप्टन मार्वल), आर्मी हैमर (कॉल मी बाय योर नेम), जोई मैकेल (टेड) और डेव बैटिस्टा (रेस्लर-एक्टर) जैसे वर्ल्ड क्लास सेलेब्रिटीज़ नज़र आने वाले हैं.
वीडियो देखें: पीएम मोदी के बाद ये शो करने वाले रजनीकांत दूसरे इंडियन सेलेब्रिटी हैं

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement