
एक इवेंट के दौरान जोसफ विजय और रजनीकांत.
मार्च में रजनीकांत ने FEFSI (Film Employees Federation of South India) के चेयरमैन आर.के. सेल्वामनी की रिक्वेस्ट पर दिहाड़ी मजदूरों की मदद के लिए पैसे डोनेट किए थे. रजनीकांत ने उस समय कुल 50 लाख रुपए का योगदान दिया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक FEFSI ने जो रकम जमा करने का टार्गेट रखा था, ये उसका 25 फीसदी था. इसके अलावा भी रजनी अलग-अलग तरीके से लोगों की मदद कर रहे हैं. अभी हाल ही में 'बिगिल' फेम सुपरस्टार जोसफ विजय ने 6 राज्यों के मुख्यमंत्री राहत कोष समेत पीएम-केयर्स फंड में भी पैसे जमा करवाए हैं. इसके अलावा उन्होंने शूटिंग बंद होने की वजह से परेशान वर्कर्स की मदद के लिए भी FEFSI को 25 लाख रुपए देने का भी ऐलान किया. विजय ने टोटल 1.30 करोड़ रुपए का डोनेशन दिया.

लड़ाई में उलझने वाले विजय और रजनी फैंस युवराज और दिनेश बाबू.
अब इसी बात पर विजय और रजनीकांत के फैंस भिड़ गए. टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी एक खबर
के मुताबिक तमिलनाडु के विल्लुपुरम में युवराज और दिनेश बाबू नाम के दो 22 साल के लड़कों के बीच बहस हो गई. युवराज विजय फैन था और दिनेश रजनी भक्त. शराब की दुकानें बंद होने के बावजूद दोनों नशे में धुत थे. इतने में बात दोनों सुपरस्टार्स के डोनेशन की निकल गई. किसने ज़्यादा पैसे दिए वाली बात बढ़ते-बढ़ते बहस में तब्दील हो गई. माहौल इतना गरम हो गया कि दिनेश ने युवराज को धक्का दे दिया. गिरने से युवराज को सिर पर चोट लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. पुलिस ने दिनेश बाबू को कस्टडी में ले लिया है. मामले की तफ्तीश और लड़के से पूछताछ जारी है.
वीडियो देखें: सुपरस्टार विजय ने 6 राज्यों में एक साथ डोनेशन करके तहलका मचा दिया













