The Lallantop

राजस्थान में होते-होते रह गई एक मुस्लिम युवक की लिंचिंग

वो एक होटल में एक हिंदू लड़की के साथ था.

Advertisement
post-main-image
राजस्थान में होटल में मिले युवक को शिवसेना के लोगों ने कथित तौर पर पीटा.
राजस्थान के बाड़मेर में समाज के तथाकथित रखवालों ने एक बार फिर डंडा उठाया है. पता चला कि यहां के बलोतरा कस्बे में एक होटल में एक मुस्लिम लड़का और एक हिंदू लड़की के साथ है. रखवालों को याद आया कि वो इस धरती पर क्यों आए थे. झुंड में होटल में पहुंचे और होटल के उस कमरे पर धावा बोल दिया. लड़की को कमरे से बाहर निकाला और सभी लड़के की ओर झपट पड़े. जीभर के मारा-पीटा. फिर नंगा करके सड़क पर ले आए. यहां सरेबाजार सबके सामने पीटा. पुलिस इस दौरान वहां पहुंची और लड़के को झुंड से बचाया और अस्पताल भिजवाया. बस ये समझिए कि एक और लिंचिंग होते-होते रह गई.
पुलिस ने पहुंचकर युवक को बचाया.
पुलिस ने पहुंचकर युवक को बचाया.

बताया जा रहा है कि पीटने वाले शिवसेना के लोग थे. युवक को मारते वक्त वहां जय श्रीराम के नारे लग रहे थे. होटल के मालिक मुल्तान परिहार ने बताया कि 12 अक्टूबर को सुबह 10 बजे पादू खान नाम का एक युवक एक लड़की के साथ वहां आया और एक कमरे में चेकइन किया. करीब आधे घंटे बाद लड़की के परिवार के 4-5 लोग होटल आ पहुंचे. मामला शांति से निपटाने की बात हुई.
युवक की हालत गंभीर देखते हुए उसे जोधपुर रेफर कर दिया गया है.
युवक की हालत गंभीर देखते हुए उसे जोधपुर रेफर कर दिया गया है.

परिहार ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि थोड़ी देर बाद वहां शिवसेना के लोग बड़ी संख्या पहुंच गए और हंगामा करने लगे. फिर सभी होटल के अंदर घुसे और खान को मारते-पीटते हुए बाहर खींच ले गए. परिहार ने बताया कि अगर पुलिस ने थोड़ी देर और कर दी होती तो एक और लिंचिंग तय थी. पुलिस के मुताबिक, खान की हालत गंभीर है. उसे जोधपुर रेफर कर दिया गया है. होटल संचालक व स्टाफ को भी हिरासत में ले लिया गया है.


वीडियो देखें- 
ये भी पढ़ेंः

गुजरात में दलित कपल को नंगा कर घुमाया, वीडियो बनाया. मगर क्या ये खबर सच है?

Advertisement

इस फोटो पर बहस छिड़ गई, मगर ‘बुर्का पहने इन औरतों’ का सच कुछ और है

500 के नोटों में सिल्वर स्ट्रिप अलग-अलग जगह है, जानिए कौन सा असली है

Advertisement
Advertisement