The Lallantop

"BJP सांसद की सदस्यता कब जाएगी?"- राहुल से तुलना कर कांग्रेस ने क्या-क्या सवाल पूछे?

मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रमुख कमलनाथ ने कहा, राहुल गांधी पर लगे आरोप से ज़्यादा गंभीर अपराध के लिए कठेरिया को सज़ा मिली. उनकी सदस्यता भी रद्द हो.

Advertisement
post-main-image
कांग्रेस ने BJP नेता राम शंकर कठेरिया की लोकसभा सदस्यता रद्द करने की मांग की है. (फोटो क्रेडिट - ट्विटर)

मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख कमलनाथ ने BJP नेता राम शंकर कठेरिया (Ram Shankar Katheria) की लोकसभा सदस्यता रद्द करने की मांग की है. राम शंकर कठेरिया उत्तर प्रदेश के इटावा से सांसद हैं. कमलनाथ ने कहा कि कठेरिया की सजा राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर लगाए गए आरोप से भी ज्यादा गंभीर अपराध के लिए सुनाई गई है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

न्यूज एजेंसी PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, आगरा कोर्ट ने 5 अगस्त को एक मामले में कठेरिया को सजा सुनाई. उन पर 2011 में टोरेंट पॉवर लिमिटेड के कर्मचारियों की पिटाई करने का आरोप था. अब इस केस में उन्हें दोषी ठहराया गया है. कोर्ट ने उन्हें 2 साल की सजा सुनाई है. इसके साथ ही उन पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगा है. कमलनाथ ने कहा,

"राम शंकर कठेरिया की सदस्यता रद्द की जानी चाहिए. कानून सबके लिए बराबर है. अब राहुल गांधी के मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला भी आ गया है. कठेरिया ने जो किया और राहुल गांधी पर जो आरोप लगे, दोनों में बहुत बड़ा अंतर है."

Advertisement

वहीं कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने भी कठेरिया को लेकर सवाल उठाए. उन्होंने कहा,

"राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता सजा सुनाए जाने के 24 घंटे के अंदर ही रद्द कर दी गई थी. अब देखना होगा कि कठेरिया की सदस्यता रद्द की जाती है या नहीं? देखते हैं कि लोकसभा स्पीकर कितनी निष्पक्षता से काम करते हैं."

राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता 24 मार्च को रद्द कर दी गई थी. इससे पहले गुजरात के सूरत जिले में मेट्रोपोलिटन कोर्ट ने उन्हें दो साल की सजा सुनाई थी. उन्हें मोदी सरनेम मामले में सज़ा सुनाई गई थी.

Advertisement

इस फैसले के खिलाफ राहुल गांधी ने गुजरात हाईकोर्ट में अपील की. जिसे हाईकोर्ट ने 7 जुलाई को खारिज कर दिया. इसके बाद 15 जुलाई को राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की. 4 अगस्त को दिए अपने फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने उनकी सजा पर रोक लगा दी. खबर है कि राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल हो गई है.

वीडियो: भाजपा प्रत्याशी रामशंकर कठेरिया पर सब इंस्पेक्टर ने लगाया मारपीट का आरोप

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement