The Lallantop

ट्रैक्टर चलाया, खेत में काम किया... किसानों के बीच पहुंचे राहुल गांधी की तस्वीरें वायरल

हरियाणा के एक गांव पहुंचे थे राहुल गांधी.

Advertisement
post-main-image
किसानों से बात करते दिखे राहुल गांधी (फोटो: इंडिया टुडे)

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) भारत जोड़ो यात्रा के समय से ही लगातार एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं. शनिवार, 8 जुलाई को राहुल गांधी हरियाणा के सोनीपत स्थित एक गांव में पहुंचे. यहां उन्होंने खेत में मौजूद किसानों से बातचीत की और फिर धान की रोपाई में उनकी मदद भी करते दिखाई दिए. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
किसानों से बात करते राहुल गांधी (पवन राठी)

आज तक में छपी खबर के मुताबिक राहुल गांधी हिमाचल प्रदेश जा रहे थे. इसी दौरान जह वो सोनीपत के मदीना गांंव से गुजर रहे थे तो उन्हें खेतों में कुछ किसान दिखाई दिए. जो धान की रोपाई कर रहे थे. राहुल भी खेत पहुंच गए और वहां मौजूद किसानों का हाल जाना. फिर खेती-किसानी को लेकर उनसे बातचीत भी की.  

राहुल ने जाना किसानों का हाल-चाल (पवन राठी)

कुछ देर बातचीत करने के बाद राहुल गांधी ट्रैक्टर पर सवार हुए और खेत की जुताई की. कांग्रेस नेता ने मजदूरों के साथ मिलकर धान की रोपाई भी की. राहुल गांधी को अचानक से अपने बीच देखकर लोग हैरान हो गए.
 

Advertisement
ट्रैक्टर चलाते नजर आए राहुल गांधी (पवन राठी)

इससे पहले कर्नाटक चुनाव के दौरान राहुल गांधी कभी बस में महिलाओं से तो कभी किसानों से बात करते नजर आए. तो दिल्ली में कभी हॉस्टल जाकर छात्रों से मिले. कुछ समय पहले वो ट्रक की सवारी करते हुए दिखाई दिए थे. राहुल दिल्ली से शिमला की यात्रा पर निकले थे. जहां उन्होंने अंबाला से लेकर चंडीगढ़ तक ट्रक में यात्रा की. 

हाल ही में राहुल गांधी करोल बाग की साइकिल मार्केट पहुंचे. जहां उन्होंने साइकिल व्यापारियों से बातचीत की. इस दौरान कांग्रेस नेता ने बाइक मैकेनिक के साथ भी बातचीत की और बाइक ठीक करनी सीखी थी. जिसका फोटो कांग्रेस ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट के जरिए शेयर किया था. इसके साथ ही उस ट्वीट में लिखा गया,

Advertisement

''यही हाथ हिंदुस्तान बनाते हैं. इन कपड़ों पर लगी कालिख, हमारी ख़ुद्दारी और शान है. ऐसे हाथों को हौसला देने का काम,एक जननायक ही करता है.''

विधानसभा और लोकसभा चुनावों मद्देनज़र राहुल लगातार लोगों से जाकर मिल रहे हैं. भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उनकी लोगों से मिलते हुए कई सारे फोटो और वीडियो वायरल हुए थे.

वीडियो: दी लल्लनटॉप शो: याचिका ख़ारिज होने के बाद अब कहां जाएंगे राहुल गांधी? बेल जारी रहेगी?

Advertisement