The Lallantop

सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कहा- रक्षा मंत्रालय से चोरी हो गए रफाएल के कागज़

लोगों ने मौज ली, मोदी है तो मुमकिन है.

Advertisement
post-main-image
AAP ने ये फोटो ट्वीट की है.
6 मार्च, 2019. सुप्रीम कोर्ट में रफाएल सौदे में कथित तौर पर हुए घोटाले की सुनवाई चल रही थी. ये सुनवाई हो रही थी वकील प्रशांत भूषण की पुनर्विचार याचिका पर. और जब सुनवाई शुरू हो गई तो केंद्र सरकार की ओर से कहा गया कि अखबारों में रफाएल से जुड़े जो दस्तावेज छपे हैं, वो रक्षा मंत्रालय से चोरी हुए हैं. केंद्र सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट में दलील रखते हुए अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने कहा कि गोपनीय दस्तावेज रक्षा मंत्रालय से चोरी हो गए हैं. उन्हीं दस्तावेज के आधार पर अखबारों में खबरें छापी गईं हैं, लिहाजा इसे लेकर ऐक्शन लिया जाना चाहिए. इसपर कोर्ट ने कहा कि सरकार की ओर से क्या ऐक्शन लिया गया है, ये लंच के बाद कोर्ट को बताया जाए. सरकार की ओर से अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने कहा कि दस्तावेज चोरी होने के मामले की जांच चल रही है. लोगों ने मौज ली, मोदी है तो मुमकिन है जैसे ही इस बात की जानकारी बाहर आई कि रफाएल से जुड़े कागज चोरी हो गए हैं, लोगों ने मौज लेनी शुरू कर दी. सबसे पहले तो आम आदमी पार्टी ने ही ट्विट कर दिया और कहा कि मोदी है तो मुमकिन है. Capture123 खारिज़ हो गई संजय सिंह की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद संजय सिंह की याचिका को खारिज़ कर दिया. वहीं जब प्रशांत भूषण ने भी सुप्रीम कोर्ट को 8 पन्ने का नया दस्तावेज देने की कोशिश की तो कोर्ट ने उसे लेने से इन्कार कर दिया और कहा कि हम किसी नए दस्तावेज पर सुनवाई नहीं करेंगे.

फैक्ट चेक: क्या विंग कमांडर अभिनंदन के पिता ने कांग्रेस जॉइन कर ली है?

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement