The Lallantop

UP : अनवर धर्म बदलकर देव प्रकाश बन गया तो पड़ोसियों ने घर जला दिया

इस मुद्दे पर पुलिस ने क्या कार्रवाई की?

Advertisement
post-main-image
देवप्रकाश का घर
यूपी के रायबरेली का अतापुर गांव. यहां के एक रहवासी अनवर ने कुछ दिनों पहले धर्म परिवर्तन कर लिया. उन्होंने अपना नाम बदलकर देव प्रकाश पटेल कर लिया. 4 जनवरी को कुछ लोगों ने देव प्रकाश का घर जलाने का प्रयास किया. देव प्रकाश ने आरोप लगाया है कि ये लोग उसके धर्म परिवर्तन से नाराज़ हैं. 
मामला सलोन कोतवाली क्षेत्र का है. जिस समय घटना हुई, उस समय देव प्रकाश घर में अपने तीन बच्चों के साथ सो रहे थे. आरोप है कि घर में आग लगाने वालों ने घर बाहर से बंद कर दिया और छप्पर में आग लगा दी. आग लगी देखकर देव प्रकाश ने भागने का प्रयास किया, लेकिन दरवाज़ा बंद था. देव प्रकाश और बच्चों ने हल्ला मचाया. पड़ोसी आए. ताला तोड़कर सभी को बाहर निकाला गया, और कुछ समय बाद आग पर भी क़ाबू पा लिया गया. इस मामले में रायबरेली पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया है. SSP श्लोक कुमार ने इंडिया टुडे से कहा कि देव प्रकाश और उनके परिवार की रक्षा के लिए पुलिस बल की तैनाती भी की गई है. तीन महीने पहले मुस्लिम से हिंदू बने देव प्रकाश? लगभग तीन महीने पहले देव प्रकाश ने धर्म परिवर्तन कराया. पहले नाम था मोहम्मद अनवर, बदलकर हो गया देव प्रकाश पटेल. देव प्रकाश ने आरोप लगाया है कि धर्मांतरण के बाद उसके गांव के लोग उससे नाराज़ थे. उसे धमकी मिलती रहती थी. इंडिया टुडे को देव प्रकाश ने बताया है कि धर्मांतरण के बाद उन्होंने ज़मीन के एक हिस्से पर मंदिर की स्थापना की और पूजा पाठ करने लगे.
Temple Allegedly Established By Dev Prakash देव प्रकाश द्वारा कथित तौर पर स्थापित किया गया मंदिर

देव प्रकाश ने आरोप लगाया है कि ग्राम प्रधान ताहिर, अली अहमद और इम्तियाज़ देव प्रकाश को धमकाने आए. कहा कि तुम्हारा धर्म परिवर्तन ग़लत है और गांव से कोई भी तुम्हें बचाने नहीं आएगा. आरोप है कि बाक़ी लोगों ने देव प्रकाश के स्थापित मंदिर से मूर्तियों को निकालकर दफ़ना दिया. और इस पूरी घटना के कुछेक दिन बाद ही देव प्रकाश के घर में आग लगा दी गई. 
रायबरेली के ज़िलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने कहा है कि प्राथमिक तौर पर ये ज़मीन से जुड़ा हुआ मामला लगता है, जिस पर पीड़ित देव प्रकाश मंदिर स्थापित करना चाहता था. धर्मांतरण की धमकी के अलावा और भी दूसरे एंगल से केस की जांच की जा रही है.
ख़बरें ये भी बताती हैं कि घटना के बाद हिंदूवादी संगठनों जैसे बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के लोग आक्रोशित होकर मौक़े पर पहुंचे थे. लेकिन पुलिस ने स्थिति भांपते हुए पहले ही फ़ोर्स की तैनाती कर दी थी. भीड़ को समझाकर शांत कर दिया गया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement