अश्विन न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ होने वाली वन-डे सीरीज़ में नहीं खेल रहे हैं. उन्हें रेस्ट दिया गया है. और इसी की वजह से वो घर गए हुए हैं.Video : मोहल्ले की सड़क पर खेल रहा नंबर एक टेस्ट बॉलर
बचपन में पहुंच गए आर आश्विन. छुट्टी मनाने घर पहुंचे हुए हैं.
Advertisement

फोटो - thelallantop
आर अश्विन. दुनिया का नंबर एक टेस्ट बॉलर. टेस्ट सीरीज़ खतम होने के बाद घर गया हुआ है. और टेस्ट सीरीज़ खतम नहीं हुई, इसने खुद करवाई है. 5-5 दिन का मैच 4-4 दिन में खतम किये दे रहा था. पूरी सीरीज़ में 27 विकेट लिए हैं. जैसे सब्जी खरीदते टाइम झिल्ली में मिर्चा डलवा रहा हो. इतना भौकाल होने के बाद जब ये आदमी घर जाता है तो गली क्रिकेट खेलने लगता है. अपने मोहल्ले के दोस्तों को इकठ्ठा करके सड़क पर बैट-बॉल खेलने लगता है. और वीडियो रिकॉर्ड करके फेसबुक पर डाल देता है. लिख देता है, "पुराने अच्छे दिनों की वापसी! गली क्रिकेट. सुखद." [facebook_embedded_post href="https://www.facebook.com/AshwinRaviOfficial/videos/1102865159799910/"] और साथ ही एक फ़ोटो भी:
अश्विन न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ होने वाली वन-डे सीरीज़ में नहीं खेल रहे हैं. उन्हें रेस्ट दिया गया है. और इसी की वजह से वो घर गए हुए हैं.
अश्विन न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ होने वाली वन-डे सीरीज़ में नहीं खेल रहे हैं. उन्हें रेस्ट दिया गया है. और इसी की वजह से वो घर गए हुए हैं.Advertisement













