The Lallantop

सिंधू चायना ओपन बैडमिंटन जीत गईं हैं !!!

ओलंपिक बाद तीसरे टूर्नामेंट में जीता पहला खिताब

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop

पीवी सिंधू चायना ओपन बैडमिंटन खिताब के साथ अपनी ओलंपिक फॉर्म में वापिस आ गई हैं. सिंधू ने चायना ओपन बैडमिंटन के फाइनल में चीन की ही सन यू को एक ज़ोरदार मैच में 21-11, 17-21, 21-11 से हरा दिया. पहला गेम आसानी से जीतने के बाद नंबर 7 और 8 वरीय खिलाड़ियों में ज़ोरदार मुकाबला हुआ और 4 अंकों की बढ़त को ख़ारिज़ कर चीनी खिलाड़ी ने गुच्छों में अंक बटोरे और दूसरा गेम 21-17 से अपने नाम कर लिया. तीसरे गेम की शुरूआत रही सिंधू के नाम. लेकिन अपने घरेलू समर्थकों के बीच सन यू लगातार वापसी करती रहीं. तीसरे गेम में सिंधू ने अपना शानदार डिफेंस दिखाया और सन यू के बोडीलाइन स्मैशेज़ को डिफेंड भी किया और अपने पर किसी तरह का दवाब भी नहीं आने दिया. सिंधू इस टूर्नामेंट में कई बार पिछड़ीं लेकिन खास बात ये रही कि जब भी दवाब बना सिंधू का खेल निखर कर सामने आया. ओलंपिक के बाद यह सिंधू का तीसरा टूर्नामेंट था. इससे पहले डेनमार्क और फ्रेंच ओपन में सिंधू दूसरे ही दौर में बाहर हो गई थीं.

Advertisement

भारत के लिए चायना ओपन अच्छा टूर्नामेंट रहता है. 2014 में यही खिताब सायना नेहवाल ने जीता था. 2015 में भी सायना फायनल तक पहुंची थीं.

सेमीफाइनल मैच में कोरिया की सुंग जी ह्यू ने पहला गेम 11-21 से हारने के बाद सिंधू दूसरा गेम मैच पोइंट बचाकर 23-21 से जीत गईं और आखिरी गेम में स्कोर 18-18 करके मैच और गेम 21-19 से निपटा दिया.

Advertisement

इस टूर्नामेंट में 7वीं वरीयता प्राप्त सिंधू ने क्वार्टरफाइनल में चीन की बिंगजाओ ही को 21-20, 21-10 से हराया था. इससे पहले अमेरिका की बिइवेन झांग को हराकर क्वार्टरफाइनल में पहुंची थीं. सिंधू की रैंकिंग फिलहाल 14 है. चायना ओपन बैडमिंटन सुपर सीरीज़ टूर्नामेंट है यानी इसके रैंकिंग पोइंट बहुत ज्यादा हैं. इस जीत के साथ रैंकिंग में भी अच्छा खासा सुधार होगा.

पुरूषों के मुकाबलों में अजय जयराम क्वार्टर फाइनल तक गए. अजय शुक्रवार को अपना क्वार्टर फाइनल चीन के ही चेन लोंग से 15-21, 14-21 से हार गए.

Advertisement
Advertisement