The Lallantop

शराब की खरीद, गायों के लिए मुफीद

पंजाब सरकार ने गौसेवा का नया तरीका निकाला है. गौ कर वसूलेगी कार और दारू खरीदने वालों से.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
पंजाब में चुनाव सिर पर आ गए हैं. उससे पहले पंजाब सरकार ने एकदम नई स्कीम निकाली है. शराब और कार खरीद पर Cow CESS यानी गौ कर देना पड़ेगा. इस प्लान में देसी शराब की बोतल पर पांच रुपए का टैक्स, ब्रांडेड की बोतल पर 10 रुपए देने पड़ेंगे. नई कार खरीदने पर एक हजार रुपए का गाय टैक्स देना पड़ेगा. इसी चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी के कुमार विश्वास ने बड़ा झन्नाटेदार गाना निकाला. उसमें स्टेट के यूथ से ड्रग्स के जाल से बाहर निकलने की अपील की गई थी.

लल्लन कहिस

ड्रग्स, चरस, गांजा, फुकनी का जो होगा देखा जाएगा. फिलहाल तो देखो दारू पर खेल कर गई है सरकार. कार खरीदने वालों से पैसे ले सकते हो. हालांकि ये भी ठीक नहीं है. आदमी कार खरीद कर पैसा गाय की सेवा में लगाएगा तो पेट्रोल कैसे डलाएगा? लेकिन चलो वो झेल लेगा. लेकिन दारू पीने वालों से आप गौसेवा कराओगे. मतलब गौसेवा करने का ये शॉर्टकट कि आदमी दारू पीना शुरू कर दे. आइडिया बुरा नहीं है. इससे दारू पीकर गाली गलौज, मार पीट करने वालों के पाप कटेंगे. गौमाता की पूंछ पकड़ कर सिर्फ 10 रुपए में वो भवसागर पार हो जाएंगे. और आप सरकार, उसी गाय के सहारे शायद चुनाव पार कर जाएं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement