The Lallantop

यूपी: नाबालिग ने गाड़ी से 2 बच्चों को कुचला, पिता ने वापस दिलाई कार, फिर 4 लोगों को...

दो Accident में आरोपी नाबालिग के खिलाफ केस दर्ज हुआ लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. Pune Porsche Accident के बाद अब UP Police एक्शन में आई है. आरोपी को हिरासत में लिया गया.

Advertisement
post-main-image
कानपुर पुलिस एक्शन में आई (सांकेतिक फोटो- इंडिया टुडे)

पुणे पोर्श कार एक्सीडेंट जैसा एक मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर से सामने आया है (Pune Porsche Accident Kanpur). एक नाबालिग ने गाड़ी चलाते वक्त कथित तौर पर दो बच्चों को कुचल दिया. आरोप है कि नाबालिग के पिता ने उसे दोबारा गाड़ी दिलाई और कुछ ही महीनों बाद ही गाड़ी का फिर से एक्सीडेंट हो गया. दूसरे एक्सीडेंट में चार लोग घायल हुए. खबर है कि दोनों मामलों में केस तो दर्ज हुआ लेकिन किसी को अरेस्ट नहीं किया गया.

Advertisement

आजतक से जुड़े सिमर चावला ने मामले पर रिपोर्ट तैयार की है. खबर है कि आरोपी नाबालिग के पिता एक डॉक्टर हैं. दोनों मामलों में उनके खिलाफ भी केस दर्ज हुआ था. 

पहली घटना पिछले साल अक्टूबर की है. 15 साल के लड़के पर आरोप है कि उसने दो बच्चों पर गाड़ी चढ़ाई और उन्हें वहीं छोड़कर भाग निकला. दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों की पहचान सागर और आशीष के तौर पर हुई. एक्सीडेंट के वक्त नाबालिग के साथ उसके तीन दोस्त भी गाड़ी में थे. IPC की धारा 304A (लापरवाही से किसी व्यक्ति की मौत) के तहत मामला दर्ज हुआ. जांच भी हुई लेकिन वो बच गया.

Advertisement

दूसरी घटना करीब एक महीने पहले की है. 31 मार्च को उसी नाबालिग की गाड़ी से हुए एक्सीडेंट में कथित तौर पर चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. IPC की धारा 279 और 338 (लापरवाही से गाड़ी चलाना) के तहत केस दर्ज हुआ. लेकिन आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई.

पुणे पोर्श हिट एंड रन मामला सामने आने के बाद अब UP पुलिस हरकत में आई है. खबर है कि 22 मई को दोनों मामले में आरोपी नाबालिग को हिरासत में लेकर जुवेनाइल होम भेजा गया है.

ये भी पढ़ें- 'फोन आया... मैं थाने गया', पोर्श कार हादसे के आरोपी को बचाने के आरोप पर अजित पवार के MLA क्या बोले?

Advertisement
पुणे में क्या हुआ?

18 और 19 मई की दरमियानी रात कल्याणी नगर में पोर्श कार से टक्कर में दो लोगों की मौत हुई था. कार 17 साल का नाबालिग चला रहा था. हालांकि गिरफ्तारी के कुछ ही घंटों बाद उसे जमानत मिल गई थी. इसके बाद घटना को लेकर देशभर में गुस्सा देखने को मिला. मामले ने तूल पकड़ा तो पुलिस के साथ सरकार भी हरकत में आई. सबसे पहले आरोपी लड़के के पिता को गिरफ्तार किया गया. फिर कोर्ट ने उन्हें पुलिस कस्टडी में भेजा. और अब आरोपी लड़के की जमानत भी रद्द हो गई है. जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड ने 17 साल के नाबालिग को 5 जून तक चिल्ड्रन ऑब्जर्वेशन सेंटर में भेजने का आदेश दिया है.

वीडियो: पोर्श कार हादसे के आरोपी को बचाने के आरोप लगे, अजित पवार गुट के MLA ने ये बोला

Advertisement