पुणे के पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार ने 24 मई को कहा कि पोर्शे एक्सीडेंट मामले (Pune Porsche Accident) में आरोपी नाबालिग के बजाय ड्राइवर को फंसाने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने यह भी कहा कि दुर्घटना के तुरंत बाद, ड्राइवर बदलने की कोशिश की गई ताकि नाबालिग को परेशानी ना हो.
Pune Porsche Accident: आरोपी के पिता ने दिए ड्राइवर को पैसे? पुलिस ने अब क्या प्लान बनाया?
Pune के पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार ने कहा कि इस मामले में ड्राइवर को फंसाने के की कोशिश की जा रही है.


पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा,
"यह सच है कि शुरुआत में ड्राइवर ने कहा था कि वह कार चला रहा था. हम इस बात की जांच कर रहे हैं और यह भी कि किसके दबाव में ड्राइवर ने यह बयान दिया. उस दौरान ड्राइवर को बदलने की कोशिश की गई थी. हम इसकी भी जांच कर रहे हैं."
यह भी पढ़ें: पोर्श कार से टक्कर मारने वाले नाबालिग का पिता अरेस्ट, 'तगड़ी सजा' हो इसके लिए पुलिस क्या करने जा रही?
उन्होंने उन खबरों का खंडन किया कि कार ड्राइवर द्वारा चलाई जा रही थी. उन्होंने कहा कि आरोपी नाबालिग लग्जरी कार चला रहा था, यह साबित करने के लिए उनके पास वीडियो फुटेज है. उन्होंने आगे कहा,
"हमारे पास पब में शराब पीते हुए CCTV फुटेज है. ब्लड रिपोर्ट के आधार पर हमारे पास अन्य सबूत भी हैं. वह (नाबालिग आरोपी) अपने होश में था. ऐसा नहीं था कि वे सभी इतने नशे में थे कि उन्हें कुछ समझ में नहीं आ रहा था."
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक़ पुणे पुलिस सूत्रों ने यह भी बताया कि एक्सीडेंट के कुछ ही मिनटों बाद आरोपी के माता-पिता ने ड्राइवर को पैसे देकर सारा आरोप अपने ऊपर लेने को कहा.
यह एक्सीडेंट 19 मई की सुबह हुआ था. आरोपी नाबालिग पोर्शे कार चला रहा था. बाइक पर जा रहे दो लोग अनीश अवधिया और अश्विनी कोष्टा की एक्सीडेंट में मौक़े पर ही मौत हो गई. अपने बयान में ड्राइवर ने दावा किया कि वह पोर्शे चला रहा था. इस बीच, नाबालिग के पिता विशाल अग्रवाल, जिन्हें 21 मई को गिरफ्तार किया गया था, को 24 मई को पांच अन्य लोगों के साथ सेशन्स कोर्ट में पेश किया जाएगा. रियल एस्टेट डेवलपर विशाल अग्रवाल को संभाजीनगर से गिरफ्तार किया गया था. कोर्ट ने उन्हें 24 मई (शुक्रवार) तक पुलिस हिरासत में भेजा था.
वीडियो: सोशल लिस्ट: Pune Porsche Accident Case : कार और नाबालिग के बारे में क्या पता चला कि लोग भड़के?


















