पुणे: छोटे कपड़े पहनने पर लड़की को घसीट कर मारा
पुलिस ने दो लोगों को किया अरेस्ट.
Advertisement

symbolic image
पुणे में एक लड़की को कार से घसीट कर पीटने का मामला सामने आया है. वजह बेहद बेतुकी है. बताया जाता है कि बदमाशों ने लड़की को सिर्फ इसलिए घसीटकर मारा, क्योंकि उसने छोटे कपड़े पहने हुए थे. मामला 1 मई का है. लेकिन पुलिस ने FIR अब दर्ज की है. मामले में दो आरोपियों को अरेस्ट किया जा चुका है. पुणे के लुल्ला नगर में जब कार में एक लड़की अपने दोस्त के घर से लौट रही थी. वहां शादी के लिए संगीत की तैयारी चल रही थी. साथ में एक दो दोस्त भी थे. लेकिन, लुल्ला नगर मेन सिग्नल के पास से एक कार इनके साथ-साथ चलने लगती है. दूसरी कार में बैठे बदमाश लड़की के साथ गाली-गलौच शुरू कर देते हैं. ये बदमाश यहीं नहीं रुके. कार को रोक कर लड़की को मारा-पीटा और घसीटा भी. पुलिस मदद के लिए 1 घंटे बाद पहुंचती है. दो आरोपियों को अब तक गिरफ्तार किया गया है. शिकायत करने वाली लड़की ने बताया, 'कार में बैठे लड़के नशे में थे. उनकी कार का सीसा काला था. तभी एक ने खिड़की का सीसा नीचे कर लिया. और वहीं से हमारी कार के अंदर झांकने लग गया. फिर गाली-गलौच करने लगा. अगर उन लड़कों को न रोकते तो मुझे डर था कि वो रेप भी कर सकते थे. कार में बैठे लड़के चिल्ला रहे थे, 'तुम इस वक्त इतने छोटे कपड़ों में लड़कों के साथ कैसे घूम सकती हो? पुणे में यह नहीं चलेगा. उन लोगों ने घर तक हमारी कार का पीछा किया. यहां उन्होंने हमारी कार बीच में रोक दी. और मुझे कार से नीचे धक्का दे दिया. मुझे घसीटने लगे. तभी मेरे एक दोस्त ने उसे रोकने की कोशिश की. तो उन लोगों ने उसे भी मारना शुरू कर दिया.' (ये स्टोरी दी लल्लनटॉप के साथ इंटर्नशिप कर रहे शिवेंदु ने लिखी है.)
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement





















