The Lallantop

13 हेयर पिन, 5 सेफ्टी पिन और 8 ब्लेड, महामुश्किल बची शख्स की जान, लेकिन पेट में ये सब पहुंचा कैसे?

20 साल के लड़के के पेट में ये सब देख डॉक्टर्स के हाथ पैर फूल गए!

Advertisement
post-main-image
पेट से जो निकला है, सुन होश उड़ जाएंगे (साभार - आजतक)

पुडुचेरी से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है. एक लड़के के पेट से ऐसी-ऐसी चीज़ें मिली हैं, जो सुन आपके होश उड़ जाएंगे. जानकारी के मुताबिक 20 साल के लड़के के पेट से 13 हेयर पिन, 5 सेफ्टी पिन और 8 रेज़र ब्लेड मिले हैं. हालांकि, इन नुकीली चीज़ों से इस युवा को कोई गंभीर नुकसान पहुंचता, उससे पहले ही इस बारे में पता चल गया और डॉक्टर्स ने इन्हें पेट से बाहर निकाल लिया. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
पेट में इतना सब कैसे पहुंच गया? 

इंडिया टुडे से जुड़ी शिल्पा नायर की रिपोर्ट के मुताबिक इस 20 साल के युवा को लंबे समय से मानसिक दिक्कत है. उनकी दवाई चलती रही है. जुलाई 2023 से इस शख़्स को लगातार पेट दर्द होने लगा. अपने इलाज के लिए वो कई अस्पतालों में गए, पर कहीं आराम नहीं मिला. उन्हें अल्सर की दवाई दे दी गई. राहत नहीं मिलने पर वो पुडुचेरी के जीईएम अस्पताल पहुंचे. यहां उन्हें पेट दर्द और खून की उल्टी की शिकायत के साथ भर्ती कराया गया.

डॉक्टर्स ने फैसला लिया कि वो एंडोस्कोपी करके देखेंगे कि दर्द की वजह क्या है. ये करने पर पता चला कि लड़के के पेट में कई सारी नुकीली चीज़ें थीं. 13 हेयर पिन, 5 सेफ्टी पिन और 8 रेज़र ब्लेड. ये सब लड़के के पेट तक पहुंचे कैसे, पता नहीं. हालांकि, डॉक्टर्स का अनुमान है कि इस लड़के ने ये सब खुद खाया था. डॉक्टर्स से पता चला है कि इन चीज़ों से लड़के को किसी तरह की अंदरूनी परेशानी नहीं हुई है. यानी ब्लेड, हेयर पिन और सेफ्टी पिन ने शख़्स के पेट के भीतर कोई घाव नहीं किया.

Advertisement
फिर कैसे निकाली गईं नुकीली चीजें?

डॉक्टर्स की टीम ने लगभग दो घंटे तक चली प्रक्रिया के दौरान सभी नुकीली चीजों को हटा दिया. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक डॉ के शशिकुमार ने इस मामले में बात करते हुए कहा,

'उन्हें बचपन से ही मानसिक दिक्कते हैं. उनसे पूछा तो उन्होंने कुछ भी नुकीली चीजें खाने की बात से इनकार कर दिया. एंडोस्कोपी के दौरान, हमें उनके पेट में कुछ सख्त चीज़ें मिली थी. कई नुकीली चीज़ें उनके पेट में दबी हुई थीं. उसी शाम (ऑपरेशन के बाद) उन्होंने सामान्य आहार लेना शुरू कर दिया था.'

सर्जिकल गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ के सुगुमरन ने कहा,

Advertisement

'मरीज के माता-पिता भी ओपन सर्जरी नहीं चाहते थे. हमने उन्हें बताया कि हम पेट तक पहुंचने और वस्तुओं को निकालने के लिए मुंह में एक ट्यूब डालेंगे. यह एक चुनौतीपूर्ण प्रक्रिया है क्योंकि ये नुकीली वस्तुएं हैं.'

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक डॉक्टर्स को शक़ है कि युवक ने खुद ही इन नुकीली चीज़ों को खाने में मिलाकर खा लिया था. हालांकि, युवक की स्थिति अब सामान्य है. नुकीली चीज़ें निकाले जाने के अगले ही दिन युवक को हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई.  

वीडियो: पुडुचेरी: नारायणसामी विश्वासमत से पहले दिए भाषण में BJP पर बुरी तरफ फायर हो गए!

Advertisement