The Lallantop

अखलाक की हत्या के आरोपी की लाश पर तिरंगा क्यों?

दादरी में फिर उकसाने वाले भाषण दिए जा रहे हैं. जानिए पूरा मामला.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
यूपी के दादरी का बिसाहड़ा गांव. अखलाक के फ्रिज में क्या था और क्या नहीं. इसको लेकर कई रिपोर्ट्स, कई दावे हैं. लेकिन उन रिपोर्ट्स और दावों के कुछ नया बताने से अखलाक नहीं लौट सकता. अखलाक की हत्या के बाद दादरी के हालात बिगड़े थे. अब फिर वैसे ही हालात पैदा करने की कोशिश की जा रही है. वजह है अखलाक की हत्या के एक आरोपी रवि सिसोदिया की मंगलवार को किडनी फेल होने से मौत. खबर है कि रवि के मरने के बाद से बिसाहड़ी गांव में तनाव है. रवि की लाश को तिरंगे से ढककर भड़काऊ भाषण दिए जा रहे हैं. ravi dead ऐसे में सवाल ये भी है कि एक हत्या के आरोपी की लाश पर तिरंग कैसे रखा जा सकता है. क्या ऐसे लोगों के लिए सरहद पर शहीद हुए जवान और ये एक बराबर हैं. तिरंगा देश के लिए मरने वाले लोगों की लाश पर रखा जाता है. न कि देश के अंदर लोगों की जान लेने वालों की लाश पर. dadri -2 इस गांव के लोग रवि की लाश के साथ धरने पर बैठे हैं. इनकी मांग है कि अखलाक के भाई जान मोहम्मद को जब तक गिरफ्तार नहीं किया जाएगा, तब तक रवि का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे. सैकड़ों की भीड़ है. भीड़ के बीच माइक लगाकर संदेश दिया जा रहा है,

'इसका बदला चाहिए. हिंदू भाइयों ने चूड़ियां नहीं पहन रखी हैं. और इसका बदला लेकर रहेंगे. अरे हिंदू भाइयों की तो बात छोड़ो. हिंदू माताएं ही बहनें इतनी सक्षम हैं कि इन मुल्लों को जड़ से उखाड़ फेंकेंगे. इन मुल्लों में इतनी क्षमता नहीं कि हमारे एक बालक का सामना कर सकें. हिंदू भाइयों एकजुट हो जाओ. राजपूत, ठाकुर, भाटी इनमें न बंटो. रवि भाई ने जो शहादत दी है. उसको बेकार मत जाने दो. मेरे भाई की शहादत को चिंगारी बनाना है. इसे आग बनाना है.'

द हिंदू के रिपोर्टर मोहम्मद अली ने दादरी में दिए जा रहे भड़काऊ भाषणों का वीडियो ट्वीट किया है. https://twitter.com/hindureporter/status/783913318490648576 द हिंदू की खबर के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि इस बात के सबूत नहीं हैं कि अखलाक या उसके परिवार ने गोहत्या की. सूत्रों की मानें, तो करीब दो महीने लंबी जांच के बाद पुलिस के हाथ अब तक कुछ नहीं लगा है. बता दें कि सूरजपुर कोर्ट के आदेश पर इस केस में अखलाक, उसके परिवार और भाई जान मोहम्मद के खिलाफ गोहत्या एक्ट, 1955 के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी. याद रहे कि 28 सितंबर 2015 को दादरी के बिसाहड़ा गांव में फ्रिज में बीफ होने की की अफवाह के चलते अखलाक को पीट-पीटकर मार डाला गया था. रवि अखलाक की हत्या केस के 18 आरोपियों में से एक थे. रवि के परिवार वालों ने जेल प्रशासन पर हत्या का आरोप लगाया है. धरने पर बैठे लोगों की कुछ और डिमांड भी हैं. मसलन एक करोड़ रुपये का मुआवजा. इस मांग को दिखाने के लिए बोर्ड नहीं मिला, तो एक बोर्ड कहीं से उखाड़ लिया और उसके पीछे लिख डाला- एक करोड़ रुपये चाहिए.
सरकार रवि की फैमिली की कुछ बातें मानने के लिए तैयार हो गई है. जांच चलने तक जेलर हटा दिए गए हैं. रवि की फैमिली को 10 लाख रुपये दिए जाएंगे. फैमिली जांच से संतुष्ट नहीं हुई तो सीबीआई जांच करवाई जाएगी.
IMG-20161005-WA0041

ये भी पढ़ें...

Advertisement

सरकार, इनकी मांगें मान लो, मांग ही कुछ ऐसे उठाई है

अखलाक की फैमिली पर होगी FIR, पर बीफ का सैंपल कहां से लिया था?

Advertisement
Advertisement