The Lallantop

KRK का दुश्मन जिसे केजरीवाल भी रिट्वीट करते हैं

कॉलेज का लड़का जिससे मोदी समर्थक कलसते हैं, और बड़े-बड़े नेता साथ फोटो खिंचाते हैं.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
सतना में एक जगह है, रामपुर बाघेलान. वहां इलाहाबाद बैंक की एक ब्रांच है. राजबहादुर सिंह के दुतल्ला घर में ग्राउंड फ्लोर बैंक के लिए दिए हैं. अभी कुछ रोज़ पहले क्या हुआ कि कुछ लोग बैंक लूटने आए. ये वो समय था जब देश भर में नोटबंदी हो गई थी. रात साढ़े बारह बजे के लगभग राजबहादुर सिंह के लड़के को जहिराया कि कौनो शटर काट रहा है. पुलिस को बुला लिए, ढ़ाई-तीन बजे पुलिस भी आ गई. पुलिस ने कहा बाहर आ जाओ. जो अंदर था वो बाहर नहीं आया. जब पुलिस अंदर आई तो पता लगा एक आदमी ने खुदकुशी कर ली थी, यही सेंध मारकर बैंक लूटने आया था. उसका नाम धर्मेन्द्र पटेल था. बेला में रहता था, चोरी के फेर में आया भले था, पैसा हाथ न लगा, पुलिस के डर से जान जरूर चली गई. CCTV फुटेज से पता लगा कि चाबी से कुछ लॉकर खोजने की कोशिश भी की नहीं खुले अंत में उसने गमछे से फांसी लगा ली. अरविंद केजरीवाल ने किसी का ट्वीट, रिट्वीट किया. उसमें ये लिखा था कि युवक ने बैंक से पैसे न निकलने के कारण दुखी होकर फांसी लगा ली. केजरीवाल ने लिखा. 'मोदी जी, ये देखिए. अब तो इस देश के लोगों पे रहम कीजिए. आख़िर क्या दुश्मनी है आपकी जनता से. ग़रीब की इतनी हाय मत लीजिए.' बाद में ट्वीट सही नहीं निकला. 1 लेकिन वो कौन था जिसका ट्वीट अरविंद केजरीवाल ने इतने भरोसे के साथ रिट्वीट कर दिया. उस लड़के का नाम था अभिषेक मिश्रा. दरअसल ये भोपाल के बंसल इंजीनियरिंग कॉलेज का स्टूडेंट है. सिविल इंजीनियरिंग कर रहा है, अभी तीसरे साल में है. उन्नीस-बीस उम्र होगी. उसके साथ के लड़के जब जूनियर-सीनियर के टंटों में फंसे होंगे वो यूट्यूब पर बड़े-बड़ों को खड़े-खड़े धो रहा है, हजारों सबस्क्राइबर्स हैं. फेसबुक पर ढेरों फॉलोवर्स हैं. इस ट्वीट पर अभिषेक का कहना है ये खबर उन्हें एक अखबार की वेबसाइट से पता लगी थी. 15078740_1802336683340056_5812154595055471992_n अभिषेक पर लोगों का ध्यान जाना तब शुरू हुआ जब पहले-पहल उसका केआरके से झगड़ा हुआ. अभिषेक ने केआरके की बखिया उधेड़ी और बताया. 1. के.आर.के. की चार-चार शादियां हुई हैं. पहली बीवी देवबंद में उसके मम्मी-पापा के साथ रहती है,बाकी दो छोड़ गईं और अभी वाली आयशा खान दुबई में रहती है. 2. के.आर.के. का जन्नत नाम का कोई बंगला नहीं है. उसने किसी और के बंगले के आगे फर्जी नाम लगवा दिया था. 3. के.आर.के. का खुद का घर नहीं है. वो किसी आदिल फरुक के घर में बतौर नौकर रहता है. फिर आदिल कहां रहता है? आदिल जेल में रहता है. 4. उसकी फिल्म देशद्रोही की कीमत 95 लाख थी. जिसका 70% मनोज तिवारी ने लगाया था. 5. के.आर.के. अबू सालेम का गुर्गा है पासपोर्ट लटका कर मजदूरों को विदेश भेजता था. के.आर.के. से पहले इसने मोबाइल कंपनियों की भी बखिया उधेड़ी थी. केआरके इस बात से बहुत बौखलाया. दोनों का जमके ट्विटर वॉर हुआ. इसके अलावा अभिषेक को उस वीडियो के लिए भी जाना जाता है. जिसमें तमाम मोबाइल कंपनियों की बखिया उधेड़ी थी. ये झमक के वायरल हुआ था. https://www.youtube.com/watch?v=AA3DZGoJNLA इन्हीं वीडियोज से जाने गए, फेमस हुए. आज के टाइम पर वही फेमस है, जिसके नाम के आगे ब्लू टिक लगा है. केजरीवाल से भी मिले. आरटीआई एक्टिविस्ट भी हैं. कभी व्यापमं घोटाले के व्हिसिल ब्लोअर के साथ भी नजर आते हैं. अब तो सीन ये है कि केजरीवाल उन्हें रीट्वीट करते हैं, राज बब्बरसाथ में फोटो खिंचाते हैं. दिग्विजय सिंह फेसबुक पर उनका पोस्ट शेयर करते हैं.  इंजीनियरिंग कॉलेज के इस लड़के ने कॉलेज में रहते ही बड़े दोस्त और दुश्मन बना लिए हैं. 13232952_1724232864483772_2535633956962876399_n

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement