The Lallantop

पृथ्वी शॉ से झगड़े पर सपना गिल का दावा, 'मेरा प्राइवेट पार्ट टच किया'

सपना गिल ने पृथ्वी शॉ और उनके साथियों पर केस दर्ज कराया है.

Advertisement
post-main-image
पृथ्वी शॉ और सपना गिल. (फोटो: आज तक)

क्रिकेटर पृथ्वी शॉ पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली सपना गिल का दावा है कि हंगामे के वक्त उनके ‘निजी अंग को छुआ गया’ था. बीती 21 फरवरी को सपना गिल ने पृथ्वी शॉ और उनके दोस्तों के खिलाफ केस दर्ज कराया था. उसी की FIR में सपना ने ये गंभीर आरोप लगाया है. इससे पहले पृथ्वी शॉ से बदसलूकी और मारपीट करने के आरोप सपना और उनके एक दोस्त को गिरफ्तार किया गया था. बाद में दोनों को जमानत मिल गई थी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
“मेरे निजी अंगों को छुआ”

जेल से बाहर आने के बाद सपना गिल ने पृथ्वी शॉ, उनके दोस्त आशीष सुरेंद्र यादव, बृजेश और भी अन्य लोगों पर केस दर्ज करवाया. उनके वकील काशिफ देशमुख के मुताबिक सपना ने भारतीय दंड संहिता की धारा 34, 120B, 144, 146, 148, 149, 323, 324, 351, 354, 509 के तहत शिकायत की है. 

वहीं सपना ने बताया,

Advertisement

'उन्होंने मुझे बेसबॉल बैट से मेरी बाजू पर मारा. उन लोगों ने मुझे धक्का दिया और मेरे प्राइवेट पार्ट पर छुआ. हम लोगों ने एयरपोर्ट पर पहुंच कर उन लोगों को रोका. वहां पर मैंने आर्मी अफसर को बताया कि इन लोगों ने मुझे परेशान किया है. जिसके बाद पृथ्वी ने और लोगों को बुलाया. और छुप छुपा कर निकल गया.'

वहीं वकील काशिफ ने बताया था कि पृथ्वी ने पब्लिक में सपना के साथ छेड़छाड़ की थी और उन पर हथियार से हमला किया था. न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए सपना ने कहा था,

'हमने किसी के साथ मारपीट नहीं की थी. न ही हमने सेल्फी या रुपयों की मांग की थी. हम लोग अपना एंजॉय कर रहे थे, वो लोग अपना एंजॉय कर रहे थे. मेरे दोस्त ने शायद वीडियो बनाने की कोशिश की या शायद सेल्फी लेने की. मुझे अच्छे से पता नहीं. जब मैंने मुड़ कर देखा तो वो लोग मेरे दोस्त को मार रहे थे. मैं अपने दोस्त को बचाने गई. मैंने अपने दोस्त को अपने पीछे किया और उन लोगों से हाथ जोड़ कर सॉरी भी बोला. मैं नहीं चाहती थी कि झगड़ा हो.'

Advertisement

सपना ने आगे बताया,

‘वो हम लोगों पर आरोप लगा रहे हैं की हम लोग कई बार उनके पास गए थे. वो सारे आरोप बेबुनियाद हैं. हम लोग वहां काफी पहले से मौजूद थे. और उनकी टेबल हमारी टेबल के बिल्कुल बगल में थी. अगर हमें सेल्फी लेनी ही होती तो पहले ही ले ली होती. तो हमने कोई सेल्फी नहीं ली. जब हम पार्टी कर रहे थे तो मेरा दोस्त वीडियो बना रहा था तभी वो पृथ्वी के पास पहुंचा उसी वक्त पृथ्वी ने मोबाइल छीन कर फेंक दिया. वो सिर्फ एक ही बार हुआ था.’

पृथ्वी शॉ का पक्ष

वहीं पृथ्वी शॉ ने कहा कि वो अपने दोस्तों के साथ खाना खाने आए थे और नहीं चाहते थे कि कोई उन्हें डिस्टर्ब करे. लेकिन सपना और उनके साथी नहीं माने और जबरन सेल्फी लेने की कोशिश की. जिसके बाद पृथ्वी के दोस्त ने होटल के मैनेजर को बुलाया. होटल के मैनेजर ने वहां आकर सपना और उनके दोस्तों को वहां से जाने के लिए कहा.

शॉ का कहना था कि इस बात से वे लोग गुस्सा हो गए. और जब पृथ्वी और उनके दोस्त खाना खाकर होटल से निकले, तो देखा कि आरोपी वहां बेसबाल के बल्लों के साथ खड़े हैं. पृथ्वी के दोस्त की कार का अगला और पिछला शीशा आरोपियों द्वारा तोड़ा जा चुका था. इसके बाद पृथ्वी शॉ के दोस्तों की ओर से सपना गिल और उनके दोस्तों के खिलाफ पुलिस में  शिकायत दर्ज की गई थी.

वीडियो: पृथ्वी शॉ पर अब सपना गिल ने 10 गंभीर आरोप लगाए, जेल जाना होगा?

Advertisement