The Lallantop

अक्षय कुमार के साथ इंटरव्यू में पीएम मोदी ने ममता बनर्जी को लेकर दिलचस्प खुलासा किया

पीएम मोदी ने ये भी बताया कि वो अपनी मां के साथ क्यों नहीं रहते?

Advertisement
post-main-image
ममता दीदी मुझे हर साल एक या दो कुर्ते भेजती हैं.
अक्षय कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इंटरव्यू लिया है. इस इंटरव्यू का टीज़र, जिसे हम आम बोल-चाल की भाषा में इंटरव्यू का टुकड़ा कहते हैं. उसे मंगलवार की शाम को ही रिलीज़ कर दिया गया. जिसके बाद पूरे इंटरव्यू का लोग बेसब्री से इंतजार करने लगे. बुधवार सुबह 9 बजे से इस इंटरव्यू का टेलीकास्ट शुरू हुआ. इस नॉन पॉलिटिकल इंटरव्यू में अक्षय के सवालों का जवाब पीएम मोदी ने बेहद कूल अंदाज में दिया. इंटरव्यू की शुरुआत ही हंसी मज़ाक के साथ हुई. सवाल- अक्षय ने पहला ही सवाल पूछा कि क्या वे आम खातें हैं? जवाब- इस पर पीएम मोदी ने हंसते हुए जवाब दिया कि उन्हें आम बहुत पसंद है और बड़े प्यार से वो आम खाते हैं. सवाल- क्या आपने कभी सोचा था कि आप प्रधानमंत्री बन जाएंगे? जवाब-  कभी मेरे मन में प्रधानमंत्री बनने का विचार नहीं आया और सामान्य लोगों के मन में ये विचार आता भी नहीं हैं और मेरा जो फैमिली बैकग्राउंड हैं उसमें मुझे कोई छोटी नौकरी मिल जाती तो मेरी मां उसी में पूरे गांव को गुड़ खिला देती. सवाल- क्या आपका मां के साथ रहने का मन नहीं करता? जवाब- अगर मैं प्रधानमंत्री बनकर घर से निकला होता, तो मेरा मन रहता कि सब वहीं रहे. लेकिन मैंने बहुत छोटी उम्र में ही घर छोड़ दिया था और इसलिए लगाव, मोहमाया सब मेरी ट्रैनिंग के कारण छूट गया. पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लेकर भी मजेदार बातें शेयर की. उन्होंने कहा बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना जी साल में 3-4 बार खास तौर पर ढाका से मिठाई भेजती थीं. ममता दीदी को पता चला तो वो भी साल में एक-दो बार मिठाई जरूर भेज देती हैं. दीदी साल में आज भी मेरे लिए एक-दो कुर्ते भेजती हैं. अक्षय कुमार ने इस इंटरव्यू का टीज़र मंगलवार को रिलीज़ किया था. टीज़र को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया गया. टीज़र यहां देख लीजिए:

Advertisement
Advertisement