The Lallantop

ये अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन बिना कपड़ों के कहां घूमी-घूमी कर रहे?

फ़ोटोज में जो बाइडेन शर्टलेस दिख रहे हैं और बीच पर धूप सेक रहे हैं.

Advertisement
post-main-image
जो बाइडेन की फ़ोटोज X पर एरिक गेलर नाम के पत्रकार ने शेयर की हैं. (फ़ोटो/X @ericgeller)

साल 2019 में डॉनल्ड ट्रंप की फ़ोटोज आई थीं. उन्होंने सिल्वेस्टर स्टेलोन के चेहरे पर अपनी फ़ोटो लगा दी थी. उसके बाद साल 2022 में व्लादिमीर पुतिन की घोड़े पर बैठी फ़ोटोज वायरल हुईं. पुतिन फ़ोटोज में शर्टलेस थे और पोज़ दे रहे थे. अब अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन की फ़ोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हैं. फ़ोटोज में जो बाइडन शर्टलेस दिख रहे हैं और बीच पर धूप सेक रहे हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

जो बाइडन की फ़ोटोज X पर एरिक गेलर नाम के पत्रकार ने शेयर की हैं. पहली फ़ोटो में आप देख सकते हैं कि जो बाइडन बॉक्सर में खड़े हैं. उनके सिर पर उल्टी टोपी और आंखों पर एविएटर्स (चश्मा) लगा हुआ है. फ़ोटो शेयर करते हुए एरिक ने लिखा, 

“राष्ट्रपति बाइडन यहां रेहॉबोथ में बीच का आनंद ले रहे हैं.” 

Advertisement

दूसरी फ़ोटो में जो बाइडन के साथ जिल बाइडन भी दिख रही हैं. वो एक छतरी के नीचे बैठी हैं. न्यूज़ वेबसाइट politico.com के पत्रकार एरिक गेलर ने बताया कि राष्ट्रपति जो बाइडन रेहॉबोथ, डेलावेयर में अपने फार्म हाउस पर बीच का मजा ले रहे थे. तब वो भी वहीं थे. और उन्होंने वहां फ़ोटोज क्लिक कीं. 

एरिक से पहले वहां व्हाइट हाउस के कुछ पत्रकार मौजूद थे. उन्हें जो बाइडन और जिल बाइडन की फ़ोटोज क्लिक करने के लिए लाया गया था. जब ये फ़ोटो शूट चल रहा था, उस समय जो बाइडन ने नीली पोलो शर्ट पहनी हुई थी. एरिक ने आगे बताया, 

“मैं बीच के किनारे पर चल रहा था. उसी समय मैंने राष्ट्रपति को देखा. उसी समय मैंने जूम करके अपने फ़ोन से फ़ोटोज क्लिक कर लीं.”

Advertisement

वैसे इस बार कारण फनी था, वर्ना बीते कुछ सालों से जो बाइडन गलत वजहों से सोशल मीडिया पर ट्रोल होते रहे हैं. कभी वो किसी सार्वजनिक मंच पर भटकते दिखे हैं तो कभी जुबान फिसलने के चलते विरोधियों के निशाने पर आए.

 

वीडियो: प्रधानमंत्री मोदी ने जो बाइडन की पत्नी को जो हीरा दिया वो असली नहीं है, उसकी खासियत क्या है?

Advertisement