The Lallantop

पार्टी कर रहे दोस्तों को पता चला कि वेट्रेस प्रेग्नेंट है, टिप में 1 लाख रुपये दे दिए!

सबके सामने रोने लगी महिला

Advertisement
post-main-image
फोटो- वायरल वीडियो के स्क्रीन शॉट

दुनिया में अच्छे और बुरे, दोनों तरह के लोग हैं. आए दिन इनसे जुड़ी कई तरह की खबरें चलती रहती हैं. कोई खबर लोगों को हंसा देती है तो कोई इमोशनल कर देती है. अब ऐसी ही एक खबर अमेरिका से सामने आई. यहां पेंसिलवेनिया प्रांत से एक वीडियो काफी वायरल (Social Media Viral Video) हो रहा है. यहां की एक होटल में कुछ दोस्त क्रिसमस पार्टी करने आए थे. पार्टी में खाना खाने के बाद उन्होंने एक ऐसा काम किया जिसकी पूरी दुनिया तारीफ (Pregnant Waitress Bursts Into Tears After Kind Customer Gave Her 1,300 Dollars Tip) कर रही है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

दरअसल पेंसिलवेनिया स्थित एक होटल में जेमी माइकल नाम का एक शख्स अपने दो दोस्तों के साथ खाना खाने गया. यहां उन्हें एक वेट्रेस खाना खिला रही थी. खाना खाने के दौरान दोस्तों को पता चला कि महिला वेटर प्रेग्नेंट है. इसके बाद दोस्तों ने जो किया, वो काफी वायरल है. सब दोस्तों ने मिलकर एश्ले बैरेट नाम की इस वेट्रेस को 1300 डॉलर्स यानी करीब 1.10 लाख रुपये की टिप दे दी. वेट्रेस जैसे ही बिल लेकर आई तो जेमी माइकल ने 1300 डॉलर्स नकद निकाले और महिला को देने लगा. पहले आप भी इस घटना का वीडियो देखिए….

जैसे ही जेमी माइकल ने टिप दी, पहले वेट्रेस ने लेने से इनकार किया लेकिन जेमी माइकल बिल्कुल नहीं माना. इस पर महिला इमोशनल हो गई और रोते हुए जेमी माइकल को गले लगा लिया. वीडियो में जेमी एश्ले से पूछते हैं कि आपको अभी तक सबसे बड़ी टिप कितनी मिली है?' इस पर एश्ले कहती हैं कि 100 डॉलर्स.' जेमी कहते हैं कि मैंने और मेरे दोस्तों ने मिलकर टिप के लिए कुछ पैसे इकठ्ठे किए हैं.' मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एश्ले दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं. जेमी माइकल ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया. यहां से ये भयंकर वायरल हुआ. वायरल होने के बाद जेमी ने लोगों से भी वेट्रेस की मदद करने की अपील की. लोग भी वेट्रेस की मदद कर रहे हैं.

Advertisement

लोग जेमी के इस काम की तारीफ कर रहे हैं और कह रहे हैं कि ऐसे ही लोगों की वजह से दुनिया खूबसूरत है. वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कॉमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप.

सौरव जोशी व्लॉग में माफ़ी मांग बोले- ग़लतफ़हमी हुई, मेरा वो मतलब नहीं था!

Advertisement
Advertisement