The Lallantop

राहुल-प्रत्यूषा की आखिरी बातचीत में प्रॉस्टीट्यूशन खोजना जल्दबाजी है

प्रत्यूषा और राहुल की आखिरी बातचीत की ट्रांसस्क्रिप्ट.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
पुलिस के पास प्रत्यूषा बनर्जी और राहुलराज सिंह की आखिरी बातचीत की ट्रांसस्क्रिप्ट है. जिससे राहुल का केस सीरियस हो सकता है. इसमें ये क्लियर हो रहा है कि आखिरी तक झगड़ा बहुत बढ़ गया था. ये झगड़ा और उससे पहले का प्यार भी एकतरफा नहीं था, ये भी पक्का हो रहा है. राहुल के किस रवैये से प्रत्यूषा बुरी तरह नाराज थी और टूट गई थी उसका इशारा इस स्क्रिप्ट से मिल रहा है. इस बातचीत के दौरान प्रत्यूषा का बार बार राहुल को सेल्फिश कहना और अपना नाम खराब करने का ताना देना किसी गंभीर बात की तरफ इशारा करते हैं. पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि प्रत्यूषा के मां बाप को कौन धमका रहा था. टीवी सीरियल्स की दुनिया में नई बयार बनकर आईं प्रत्यूषा बनर्जी और बहुत जल्दी में दुनिया को अलविदा कह दिया. इसी साल 4 अप्रैल को. मौत को गले लगाया. सुसाइड के लिए उकसाने का इल्जाम आया प्रत्यूषा के बॉयफ्रेंड राहुलराज सिंह पर. राहुल इस समय जमानत पर जेल से बाहर है. प्रत्यूषा के मम्मी पापा झारखंड में रहते हैं. उनका केस लड़ने वाले वकील नीरज गुप्ता ने इसी ट्रांसस्क्रिप्ट के हवाले से इल्जाम लगाया है कि राहुल राज सिंह प्रत्यूषा को देह व्यापार में धकेलना चाहता था. राहुलराज और प्रत्यूषा की आखिरी बातचीत में कुछ बेहद खास पॉइंट्स ये हैं.
प्रत्यूषा- मैं तुमसे इतना बोल रही हूं. मैंने तुमसे बहुत प्यार किया है. राहुलराज- मैं फाइनल बात बोलता हूं. मुझे इस तरह से टॉर्चर मत करो. प्रत्यूषा- बच्चा...बच्चा...बच्चा पैदा तो होगा नहीं अब. राहुलराज- आधा घंटा में आके बात करता हूं. प्रत्यूषा आधा घंटा बाद मैं रहूंगी नहीं. राहुलराज- तुम्हारे मां बाप *तिया हैं. मेरे को गाली देता है तुम्हारा बाप. प्रत्यूषा- I Know. प्रत्यूषा- रीजन ये है कि करेक्टरलेस न होते हुए भी मुझे करेक्टरलेस बोला जाता है. ऊपर से मुझे धमकाया जाता है. मेरे मां बाप को मार दिया जाएगा. सबको मार दिया जाएगा. इसलिए जो नहीं है वो मुझे बोलना पड़ता है. राहुलराज आप जस्टीफाई मत करो. प्रत्यूषा- B******d man.. I f**k so hard.. In my life i f**k so hard... for everything. यहां पर अपने आप को बेचने थोड़ी आए हैं. एक्टिंग करने आए हैं. काम करने आए हैं. तो काम करेंगे.
खास पॉइंट्स के अलावा पूरी बातचीत इन फोटोज को ज़ूम करके पढ़ो. 1. 1   2. 2   3. 3   4. 4   5. 5   राहुलराज का कहना है कि इस स्क्रिप्ट में कुछ भी नया नहीं है. वो मुझसे कहती थी कि मेरे मां बाप चाहते हैं मैं पैसे कमाऊं. किसी भी तरह से. वहीं प्रत्यूषा के वकील का कहना है कि इस बातचीत से ये साबित होता है कि राहुल प्रत्यूषा को देह व्यापर में धकेल रहे थे. हो सकता है ये मुमकिन भी हो. लेकिन पुलिस की जारी हुई ट्रांसक्रिप्ट को अगर आप ध्यान से पढ़ें तो उसमें उन्होंने कहा है 'in my life I fuck so hard... for everything. I had not come here to sell myself... I had come here to work. And where are you putting me today... Rahul I have no idea how bad I am feeling right now. ' इतनी सी बात को पढ़कर ये नतीजा निकालना मुश्किल है कि बात वेश्यावृत्ति की हो रही है. वो कहती हैं कि उन्हें अपने जीवन में कुछ भी हासिल करने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है. इसके बाद वो खुद को बेचने की बात करती हैं. खुद को 'बेचना' सिर्फ देह बेचना नहीं होता. आत्मा या ज़मीर बेचना भी खुद को बेचना हो सकता है. कहने का अर्थ ये नहीं कि राहुल दूध के धुले हैं. सच तो कोई नहीं जानता. लेकिन मात्र एक वाक्य के दम पर राहुल के ऊपर प्रत्यूषा की दलाली का आरोप लगाना शायद एक प्रीमेच्योर फैसला है. क्योंकि ट्रांसक्रिप्ट पढ़कर ये भी लगता है कि प्रत्यूषा के ऊपर उनके मां-बाप का भी खूब दबाव था.
ये भी पढ़ें: प्रेगनेंट थीं प्रत्यूषा, मौत के कुछ दिन पहले ही हुआ था अबॉर्शन यू चीटर, अब देखो मैं क्या करने जा रही हूं! प्रत्यूषा केस: सच जानकर राहुल के वकील ने छोड़ा केस  

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement