अक्सर हम बड़े शोज़ और फिल्मों से जुड़े किस्से सुनते हैं. रोल की तैयारी के लिए कमरे में बंद कर लिया, किरदार की तरह दिखने के लिए वजन घटा-बढ़ा लिया आदि. आमिर खान इस बात के सबसे बड़े उदाहरण हैं. फिल्म 'दंगल' के दौरान किए वेट गेन के उनको वीडियो को कौन भूल सकता है भला. क्या ग़ज़ब वायरल हुआ था. अब बात 'स्कैम 1992' की. इससे जुड़े एक एक्टर ने भी कुछ ऐसा ही किया. क्या किया? बस थोड़ा सा वेट बढ़ाया. ये थोड़ा कितना था? 18 किलो. जलेबी फाफड़ा और कोल्ड ड्रिंक से वेट बढ़ाने वाले ये एक्टर प्रतीक गांधी थे. अपने हर्षद मेहता. दरअसल, प्रतीक का वजन हर्षद मेहता की तुलना में काफी कम था. डायरेक्टर हंसल मेहता ने वजन बढ़ाने की हिदायत दी. प्रतीक ने मानी भी और परिणाम सबके सामने है.
अपनी लाइफ में पहली बार मैंने इतनी मुश्किलों से इतना ज्यादा वेट बढ़ाया. ये मेरे करियर के सबसे बड़े प्रोजेक्ट के लिए था. इस तरह के असाधारण वेट गेन से मैं एक अलग इंसान की तरह फील कर रहा था. और ये वेट घटाकर फिर से अपने नॉर्मल शेप में आना पहाड़ तोड़ने जैसा काम था.
इसके आगे लिखते हैं,
86 किलो से 76 किलो, 38 इंच से 33 इंच, 58 दिनों में इंटेंस वर्कआउट और सही डाइट से किया. शुक्रिया पार्थ, इस फिटनेस जर्नी में मेरा दोस्त और गाइड बनने के लिए. तुम्हारे बिना ये करना असंभव था.इस वीडियो में वे कई तरह की बॉडीवेट एक्सरसाइज़ करते नजर आ रहे हैं. जैसे पुश अप्स, जंपिंग जैक, प्लैंक्स आदि. अगर अब तक वीडियो नहीं देखा है, तो आप इसे यहां देख सकते हैं -















.webp?width=275)
.webp?width=275)

.webp?width=120)

.webp?width=120)



