The Lallantop

'दादा, पापा और अब मैं... तीन पीढ़ियों से बिजली का बिल नहीं दिया', भरी सभा में बोले PM मोदी के मंत्री

Prataprao jadhav electricity bill news: 21 सितंबर को आयुष, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव, एकनाथ शिंदे सरकार की नई पहल कृषि बिजली बिल माफी योजना से जुड़े एक कार्यक्रम में बोल रहे थे. इसी दौरान उन्होंने बेहद चौंकाने वाली बात बता दी.

Advertisement
post-main-image
केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव (फाइल फोटो- आजतक)

मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री और शिवसेना नेता प्रतापराव जाधव अपने ताजा बयान को लेकर चर्चा में आ गए हैं (Prataprao Jadhav on Electricity Bill). एक कार्यक्रम के दौरान प्रतापराव जाधव ने कहा कि उन्होंने कभी कृषि बिजली बिल का भुगतान नहीं किया. इतना ही नहीं. आगे बताया कि उनके पिता और दादा ने भी कभी खेत के काम के लिए बिजली का बिल नहीं भरा.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

21 सितंबर को आयुष, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव, एकनाथ शिंदे सरकार की नई पहल कृषि बिजली बिल माफी योजना से जुड़े एक कार्यक्रम में बोल रहे थे. इसी दौरान उन्होंने कहा,

मैं एक किसान हूं. हमने पिछली तीन पीढ़ियों से बिलों का भुगतान नहीं किया है. मेरे दादाजी के पानी के पंप अभी भी वहीं हैं. ना तो मेरे दादाजी, ना मेरे पिता और न ही मैंने कृषि बिजली बिलों का भुगतान किया है.

Advertisement

उन्होंने आगे कहा कि अगर वितरण पैनल जल गया तो वो नया पैनल लगाने के लिए संबंधित इंजीनियर को 1-2 हजार रुपये दे देंगे. बता दें कि मुख्यमंत्री बलिराजा मुफ्त बिजली योजना 2024 उन किसानों को मुफ्त बिजली प्रदान करती है जो 7.5 हॉर्स पावर तक की क्षमता वाले कृषि पंपों का उपयोग करते हैं.

ये भी पढ़ें- 'कांग्रेस सरकार में बिजली नहीं मिली, इसलिए आबादी बढ़ गई'- लोगों से बोले केंद्रीय मंत्री

कौन हैं प्रतापराव जाधव?

बुलढाणा जिले के मेहकर शहर से आने वाले प्रतापराव जाधव ने 1986 में शिवसेना पार्टी में शामिल होने के साथ अपने राजनीति करियर की शुरूआत की. वो 2009 से लगातार चार बार बुलढाणा निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा के लिए चुने जा चुके हैं. उससे पहले 1995 से 2009 तक उन्होंने तीन बार मेहकर से विधानसभा के सदस्य के रूप में काम किया. वो 1997 से 1999 तक महाराष्ट्र की शिव सेना-BJP सरकार में वो खेल, युवा कल्याण और सिंचाई राज्य मंत्री के पद भी संभाल चुके हैं.

Advertisement

वीडियो: कांग्रेस पार्टी ने प्रेस कांफ्रेंस में शिवसेना नेता पर क्या कहा?

Advertisement