The Lallantop

किच्चा सुदीप ने BJP का प्रचार करने की बात की तो प्रकाश राज का दिल टूट गया, क्या बोल गए?

किच्चा सुदीप ने कर्नाटक के CM बसवराज बोम्मई के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी.

Advertisement
post-main-image
प्रकाश राज ने कहा है कि वो किच्चा सुदीप के बयान से हैरान हैं. (फाइल फोटो: आजतक)

अभिनेता किच्चा सुदीप ने बीजेपी के लिए चुनावी कैंपेन करने का एलान किया. इस बात से उनके साथ काम कर चुके एक्टर प्रकाश राज हैरान और आहत हो गए हैं.  बुधवार, 5 अप्रैल को किच्चा सुदीप ने कर्नाटक के CM बसवराज बोम्मई के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी. उन्होंने कहा था कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में वो बीजेपी और CM बोम्मई के लिए प्रचार करेंगे. इससे पहले अटकलें लगाई जा रही थीं कि किच्चा सुदीप BJP में शामिल हो सकते हैं. लेकिन एक्टर ने साफ किया है कि वो बीजेपी में शामिल नहीं हो रहे हैं, लेकिन पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करने उतरेंगे.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
किच्चा सुदीप से नाराज़ प्रकाश राज

किच्चा सुदीप की इसी बात से प्रकाश राज खफा हो गए हैं. न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक प्रकाश राज ने कहा है कि वो किच्चा सुदीप के बयान से हैरान हैं और उससे आहत हुए हैं.

Advertisement

इससे पहले किच्चा सुदीप के BJP ज्वॉइन करने की अटकलों पर प्रकाश राज ने ट्वीट कर कहा था,

"मुझे पक्का यकीन है कि यह कर्नाटक में हारने जा रही हताश BJP के जरिए फैलाई जा रही फर्जी खबर है. किच्चा सुदीप बहुत समझदार हैं, वह इस झांसे में नहीं फंसेंगे."

किच्चा सुदीप क्या बोले?

कर्नाटक के CM के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में किच्चा सुदीप ने कहा,

Advertisement

मैं एक एक्टर हूं. ये सही है कि मुझसे कई राजनीतिक पार्टियों ने संपर्क किया. कई पार्टियों ने मुझे टिकट ऑफर किया, मुझसे प्रचार करने को कहा. सभी पार्टियों में मुझे पसंद करने वाले लोग हैं. लेकिन मैंने कोई पार्टी नहीं ज्वॉइन की. मैंने किसी से कहीं का भी टिकट नहीं मांगा. मैं उसके पक्ष में काम करूंगा जिसने मेरे कठिन समय में मेरा साथ दिया.

उन्होंने आगे कहा,

ऐसे कई लोग हैं, जिन्होंने मेरी पूरी जिंदगी मदद की और इनमें से एक मुख्यमंत्री बोम्मई हैं. मैं आज यहां उनके साथ हूं ना कि पार्टी के साथ हूं. मैंने उन्हें बता दिया है कि मैं उनके खातिर BJP के लिए कैंपेन करने के लिए तैयार हूं. 

वहीं CM बोम्मई ने कहा कि सब जानते हैं कि सुदीप उनके दोस्त हैं. उन्होंने कहा कि किच्चा सुदीप किसी राजनीतिक पार्टी से संबंध नहीं रखते हैं. बोम्मई के मुताबिक सुदीप उनकी पोजिशन को देखते हुए उनकी पार्टी (BJP) का समर्थन कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- साउथ सुपरस्टार किच्चा सुदीप को मिली प्राइवेट वीडियो लीक करने की धमकी

वीडियो: अजय देवगन ने किच्चा सुदीप के हिंदी वाले बयान पर उन्हें घेरना चाहा, मगर खुद ही सरेंडर करना पड़ गया

Advertisement