The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Kichcha Sudeep receives threatening letter to leak his private video online between speculation to join BJP

साउथ सुपरस्टार किच्चा सुदीप को मिली प्राइवेट वीडियो लीक करने की धमकी

कहा जा रहा था आज किच्चा सुदीप भाजपा जॉइन कर सकते हैं.

Advertisement
kichcha Sudeep private video leak bjp
किच्चा भाजपा जॉइन करने वाले थे
pic
अनुभव बाजपेयी
5 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 5 अप्रैल 2023, 06:21 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

कन्नड़ा सुपरस्टार किच्चा सुदीप आज का कीवर्ड है. कारण उनके भाजपा जॉइन करने की अटकलें. पर हमारी खबर कुछ और है. किच्चा सुदीप के मैनेजर को एक धमकी भरा लेटर मिला है. इसमें उनका प्राइवेट वीडियो लीक करने की धमकी दी गई है. पुलिस ने मामला भी दर्ज कर लिया है.

पुलिस के अनुसार किच्चा सुदीप के मैनेजर जैक मंजू को एक अनाम लेटर मिला है. इसमें सुदीप के प्राइवेट वीडियो को सोशल मीडिया में लीक करने की धमकी दी गई है. ऐक्टर की तरफ से पुलिस कम्प्लेन फ़ाइल की गई है. बेंगलुरु पुलिस ने आईपीसी के सेक्शन 504, 506, 120 (B) के तरह मामला दर्ज कर लिया गया है.

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक कुछ सीनियर अधिकारी इस केस को सेंट्रल क्राइम ब्रांच (Central Crime Branch) को सौंपने की सोच रहे हैं. पुलिस ने कहा है कि किच्चा सुदीप को लेटर कहां से मिला है. इसकी जांच चल रही है. कन्नड़ा सुपरस्टार ने बताया कि वो अच्छे से जानते हैं, उन्हें धमकी देने वाले लोग कौन हैं? किच्चा के मुताबिक उन्हें धमकी देने वाले फिल्म इंडस्ट्री के ही लोग हैं.

बेंगलुरु एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए किच्चा ने कहा,

Image embed

सुदीप ने आगे कहा कि जिन लोगों ने उन्हें धमकी दी है, वे उन्हें (किच्चा सुदीप) अच्छी तरह जानते हैं, उनका पता जानते हैं. इसीलिए पत्र के जरिये धमकी भेजी गई है. सुदीप ने चेतावनी देते हुए कहा कि वो सब कुछ बाहर लेकर आएंगे और उन्हें मिले धमकी भरे पत्र का जवाब देंगे.

आज खबरें चल रही थीं कि किच्चा सुदीप भाजपा जॉइन कर सकते हैं. पर 5 अप्रैल को कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई के साथ की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस उन्होंने इस बात से इनकार किया. वो भाजपा में शामिल नहीं हो रहे हैं. वो सिर्फ भाजपा की तरफ से प्रचार करेंगे.

Image embed

किच्चा सुदीप साउथ में बड़ा नाम हैं. पर हिंदी पट्टी ने उन्हें ठीक से जाना राजामौली की फिल्म 'मक्खी' (ईगा) से. वो अजय देवगन के साथ हिंदी भाषा को लेकर हुए विवाद में भी चर्चा में रहे. उनकी फिल्म 'विक्रांत रोणा' को हिंदी पट्टी में भी काफी पसंद किया गया था. हाल ही में साउथ सुपरस्टार उपेंद्र के साथ किच्चा सुदीप 'कब्ज़ा' में भी दिखे थे.

वीडियो: अजय देवगन ने किच्चा सुदीप के हिंदी वाले बयान पर उन्हें घेरना चाहा, मगर खुद ही सरेंडर करना पड़ गया

Advertisement

Advertisement

()