The Lallantop

बंद हो जाएगा प्रकाश झा का मॉल!

बिहार सरकार ने उस जमीन का लीज़ एलॉटमेंट रद्द कर दिया है जिस पर ये मॉल खड़ा है. पटना का पहला शॉपिंग मॉल था ये.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
बॉलीवुड के मशहूर प्रोड्यूसर डायरेक्टर प्रकाश झा पर गाज गिर गई है. नहीं उतनी बड़ी नहीं लेकिन गुरू नुकसान तो नुकसान होता है. दरअसल बिहार गवरमेंट ने उनकी जमीन की एलॉटमेंट लीज़ रद्द कर दी है. और इसी जमीन पर बना है प्रकाश झा का शॉपिंग मॉल P&M नाम का.

झगड़ा क्या है

अप्रैल 2011 में खुला ये मॉल पटना का पहला मॉल था. उसको नोटिस दिया है बिहार इंडस्ट्रियल एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी ने. 20 अप्रैल के आस पास ये नोटिस मॉल वालों को मिला. मॉल अथॉरिटीज के मुताबिक BIADA ने 7 फरवरी 2012 को एक ऑर्डर जारी किया था. कि अगर आप अपने मॉल में किसी और को जगह देते हो. माने दुकाने वगैरह. तो रेवेन्यू का 10 परसेंट BIADA को देना पड़ेगा. 2013-14 तक उनका पेमेंट हुआ 40 लाख. मॉल ने उसका पेमेंट किया. जो BIADA ने लेने से इंकार कर दिया. कहिन कि इतना नहीं, पूरा 2.14 करोड़ रुपए लेकर आओ. पता नहीं कौन सी गणित लगाए हैं. इसी घालमेल की वजह से ये लीज़ रद्द हो गई है. बिहार के इंडस्ट्री मिनिस्टर हैं जय कुमार सिंह. वो बताते हैं कि करीब 2 महीने पहले एक रिव्यू मीटिंग में इसका केस आया. और अकेले इस मॉल का केस नहीं था. साथ में 57 केस और थे. ये पहले से डिसाइड था कि लीज़ रद्द होगी. जैसे ही प्रोसेस कम्प्लीट होगी, उसको बंद करना पड़ेगा. हालांकि मॉल अथॉरिटीज ने कहा है कि वो हाईकोर्ट जाएंगे. याद रखो, ये वही मॉल है जिसका इनॉगरेशन हुआ था 14 अप्रैल 2011 को. और किया था खुद सीएम नीतीश कुमार ने. इस मॉल के 68 आउटलेट्स हैं, जिनमें फू़डकोर्ट्स और बहुत कुछ है. अगर अब तक ये नहीं याद आ रहा है कि प्रकाश झा कौन है तो जय गंगाजल देख लो. सब समझ में आ जाएगा.

Advertisement
Advertisement