The Lallantop

ट्रंप को मोदी ने बनवाया अमेरिका का राष्ट्रपति!

जोक अभी खत्म नहीं हुआ है. हां अगला वाला थोड़ा सीरियस है, दिमाग लगाना पड़ेगा.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
मोदी समर्थकों का उत्साह देखते ही बन रहा है. नोट बैन के बाद इत्ता एक्साइटेड हैं कि कुछ भी अल्ल बल्ल हांके जा रहे हैं. चाटुकारिता के पोस्टर इसके पहले सर्जिकल स्ट्राइक के बाद दिखे थे. अब ट्रंप की जीत का क्रेडिट ट्रंप की बकइती के बजाय मोदी जी को दे रहे हैं. देखो सुबूत. IMG_20161121_152047 नोटबंदी के लिए पीएम को मुबारकबाद दी. लगे हाथ इस्लामिक आतंकवाद विरोधी ट्रंप की जीत का सेहरा मोदी के सिर बांध दिया. इसकी बधाई भी मोदी को प्रेषित कर दी. ये पोस्टर लगवाया किसने? जय भगवान गोयल ने. ये राष्ट्रवादी शिवसेना पार्टी वाले हैं और अपनी पार्टी को बीजेपी में मिला चुके हैं. बीजेपी ऑफिस में ये पोस्टर लगा है. जो भी इसे देखता है हंस हंस के लोट जाता है.

देखो नोटबंदी के फायदे, इनकी नजर से

विपक्षी पिले पड़े हैं. रोज मोदी को घेर रहे हैं. आज यहां कोई लाइन में मर गया. कल इसको इलाज नहीं मिला. फिर इसने स्कूल की फीस नहीं दी. पैसे की मारा मारी तो है ही. लेकिन इन लोगों पर सरकार के काम को कारगर बताने की जिम्मेदारी सरकार से ज्यादा है. आगरा की रैली में मोदी ने विरोधियों को आड़े हाथों लिया. साथ ही साथ अपनी पार्टी के लोगों को समझाया. कि लोगों को नोट बंदी के फायदे समझाओ. इसकी जमके पब्लिसिटी करो. असर दिख गया है तुरंत. पोस्टर आ गए हैं. अब अगर कोई काले धन पर सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाए तो ये पोस्टर उसके मुंह पर चिपका देना. दिल्ली में ये पोस्टर दिल्ली बीजेपी के नेताओं ने लगवाए हैं. IMG_20161121_151918
ये भी पढ़ें: UP: योगी समर्थकों का नया पोस्टर, CM को लिखा 'मुल्ला भ्रष्टाचारी' सलमान के धड़ पर राहुल का चेहरा, ऐसे मिटेगा जुर्म? मायावती जी आप 'मां काली' हैं, आपको कुबूल है?  

Advertisement
Advertisement