The Lallantop

भाई-बहन बीमार हुए तो पता चला, ट्यूशन टीचर एक हफ्ते से कर रहा था रेप

बच्चों की उम्र महज पांच और छह साल है.

Advertisement
post-main-image
जयपुर में सात साल की बच्ची का बलात्कार हुआ है. (प्रतीकात्मक फोटो)
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक टीचर की घिनौनी हरकत सामने आई है. इस टीचर पर पांच साल की लड़की और छह साल के लड़के के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है. रेप के शिकार दोनों बच्चे भाई-बहन हैं. आरोपी इन बच्चों को ट्यूशन पढ़ाता था.
क्या है मामला?
# घटना गाजियाबाद के इन्दिरापुरम थाना क्षेत्र की है. आरोपी धीरज उर्फ धनंजय झा इन दोनों बच्चों को अपने घर पर ट्यूशन पढ़ाता था. आरोपी बच्चों के पड़ोस में ही रहता है.
# सात दिन पहले इसने पहली बार दोनों बच्चों के साथ दुष्कर्म किया. दुष्कर्म के बाद दोनों बच्चों को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी.
रेप का आरोपी ट्यूशन टीचर.
रेप का आरोपी ट्यूशन टीचर.

# दोनों बच्चों ने डर के मारे किसी को कुछ नहीं बताया. करीब एक सप्ताह तक वो बच्चों से कुकर्म करता रहा.
# एक दिन दोनों बच्चों की तबीयत खराब हुई तो इन्हें अस्पताल ले जाया गया. तब डॉक्टर ने बच्चों के साथ हुए दुष्कर्म के बारे में बताया.
# बच्चों से पूछने पर टीचर की यह हरकत सामने आई. घरवालों ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया. पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया गया.
# पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. बच्चों का मेडिकल करवाया गया, जिसमें रेप की पुष्टि हुई.
कुछ दिन पहले गाजियाबाद के लोनी में भी एक ऐसी वारदात सामने आई थी, जिसमें एक ट्यूशन टीचर 10 साल की बच्ची से छेड़छाड़ करता था. बच्ची के शिकायत करने पर घरवालों ने उसकी हरकत को कैमरे में कैद कर लिया और ट्यूशन टीचर को पुलिस के हवाले कर दिया.


ये भी पढ़ें-
बारात देखने गई चार साल की बच्ची के साथ गैंगरेप कर दिया

'उस 10 साल की बच्ची के साथ गाजियाबाद के मदरसे में रेप नहीं, गैंगरेप हुआ था'

भतीजी के साथ पति ने किया था रेप, पत्नी को पता चला तो उसने जो किया आप सोच नहीं सकते

बिहार में पति को पेड़ से बांधकर किया पत्नी और बेटी से गैंग रेप

वीडियो-रोहिंग्या मुसलमानों की आदमखोरी का सच ये है

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement