पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप (Donald Trump) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) अगले हफ्ते मिल सकते हैं. इस बात का दावा खुद ट्रंप ने किया है. दरअसल अमेरिका में इस साल नवंबर में राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं. चुनाव प्रचार के बीच रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति उम्मीदवार ट्रंप ने बताया कि अगले हफ्ते वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे (PM Modi Donald Trump meeting) .
पीएम नरेंद्र मोदी को ट्रंप ने बताया 'फैंटास्टिक मैन', अगले हफ्ते मुलाकात का दावा किया
Trump-Modi Meet: प्रधानमंत्री Narendra Modi अगले हफ्ते Quad Summit में हिस्सा लेने USA जाने वाले हैं. इस दौरान उनकी पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump से मुलाकात हो सकती है. अपने चुनाव प्रचार के दौरान खुद ट्रंप ने इसके बारे में जानकारी दी है.


डॉनल्ड ट्रंप ने मिशिगन के फ्लिंट में अपने चुनावी अभियान के दौरान इस बात की जानकारी दी. यहां वो भारत के साथ अमेरिका के व्यापार को लेकर चर्चा कर रहे थे. इसी दौरान ट्रंप ने बताया,
वह (पीएम मोदी) अगले हफ्ते मुझसे मिलने आ रहे हैं. मोदी शानदार नेता हैं.
हालांकि उन्होंने अपनी मुलाकात के बारे में कोई और जानकारी नहीं दी है. वहीं इस मुलाकात को लेकर भारत के विदेश मंत्रालय की ओर से भी कोई बयान जारी नहीं किया गया है.
पीएम नरेंद्र मोदी वार्षिक ‘क्वाड शिखर बैठक’ में शामिल होने और संयुक्त राष्ट्र महासभा में ‘समिट ऑफ द फ्यूचर’ को संबोधित करने के लिए 21 सितंबर से तीन दिन के लिए अमेरिका के दौरे पर जाएंगे. 21 सितंबर को पीएम मोदी अमेरिका के डेलावेयर में चौथे क्वाड लीडर्स समिट में शामिल होंगे. जिसकी मेजबानी अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन करेंगे. इसमें ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज और उनके जापानी समकक्ष फुमियो किशिदा भी शामिल होंगे. इसके अलावा विदेश मंत्रालय के अनुसार, पीएम मोदी 22 सितंबर को न्यूयॉर्क में भारतीय समुदाय के लोगों को भी संबोधित करेंगे.
ये भी पढ़ें - ट्रंप की फिर से जान लेने की कोशिश! एक संदिग्ध पकड़ा गया, मस्क ने लिखा- 'कभी बाइडन की हत्या...'
अपने राष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान डॉनल्ड ट्रंप ने साल 2020 में भारत का दौरा किया था. उनके स्वागत के लिए गुजरात के अहमदाबाद में दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में कार्यक्रम आयोजित किया गया था. इस कार्यक्रम में 1 लाख से ज्यादा लोग शामिल हुए थे. ये पीएम मोदी और डॉनल्ड ट्रंप की आखिरी मुलाकात थी. इस मुलाकात को पीएम मोदी ने दोनों देशों के बीच संबंधों को बढ़ावा देने वाला पाथ ब्रेकिंग मूवमेंट बताया था.
वहीं 2019 में G-20 शिखर सम्मेलन से पहले पीएम मोदी ने जापान के ओसाका में ट्रंप के साथ द्विपक्षीय वार्ता की थी. इससे पहले दोनों नेताओं ने साल 2017 में आसियान शिखर सम्मेलन के मौके पर मनीला में मुलाकात की थी.
वीडियो: America: ट्रंप पर हमला किसने किया? क्या बोले Elon Musk, Joe Biden और Kamla Harris?



















