The Lallantop

कंफर्म! राजनीति में 'मास्टर ऑफ आर्ट्स' हैं PM नरेंद्र मोदी

और सुनो. आनंदी बेन और मोदी एक ही कॉलेज में थे. रोल नंबर भी सेम था.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मास्टर ऑफ आर्ट्स हैं. कलाबाजी वाली आर्ट्स नहीं. पढ़ाई लिखाई वाली. एजुकेशनल डिग्री वाली आर्ट्स. पीएम मोदी की पढ़ाई लिखाई को लेकर मचे बवाल के बीच नया दावा किया गया है. दावा है कि मोदी ने गुजरात यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन में एमए की डिग्री ली है, वो भी फर्स्ट क्लास नंबरों के साथ. 'अहमदाबाद मिरर' की खबर के मुताबिक, मोदी पढ़ाई में बहुत अच्छे थे. पॉलिटिकल साइंस में फर्स्ट क्लास नंबरों से एमए में पास हुए थे. मोदी ने पॉलिटिकल साइंस सब्जेक्ट के साथ मार्स्टस की. नंबर आए 62.3 पर्सेंट नंबर भी आए. PM MODI EDUCATIONAL CERTIFICATE
बता दें कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय सूचना आयुक्त (CIC) को मोदी की डिग्रियों को लेकर खत लिखा था कि पीएम की एजुकेशनल क्वालिफिकेशन पब्लिक की जाएं. जिसके बाद शुक्रवार को CIC ने दिल्ली और गुजरात की यूनिवर्सिटी को मोदी से जुड़े एजुकेशनल क्वालिफिकेशन पर इंफॉर्मेशन मुहैया कराने के लिए कहा.
गुजरात यूनिवर्सिटी से मिले दस्तावेजों के मुताबिक, एमए में मोदी के सब्जेक्टस यूरोपियन पॉलिटिक्स, इंडियन पॉलिटिकल एनालियसिस और साइकोलॉजी ऑफ पॉलिटिक्स थे. हालांकि गुजरात यूनिवर्सिटी के पास मोदी की ग्रेजुएशन को लेकर कोई इंफॉर्मेशन नहीं है. मोदी ने गुजरात यूनिवर्सिटी के एमएन साइंस कॉलेज, विसनगर से पढ़ाई की थी. रिपोर्ट की मानें तो कॉलेज में जब मोदी प्री-साइंस (12 क्लास के बराबर) की पढ़ाई कर रहे थे, तब उसी कॉलेज में गुजरात की सीएम आनंदीबेन पटेल कैमेस्ट्री से एमएससी की पढ़ाई कर रही थीं. दोनों के रोल नंबर भी सेम थे. रोल नंबर 71. PM MODI EDUCATIONAL CERTIFICATE-2 गुजरात यूनिवर्सिटी के वाइंस चांसलर के मुताबिक, एमए में मोदी के नंबर कुछ इस तरह से थे.

MA (1 YEAR): 400 में से 237 MA (2 YEAR): 800 में से 499

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
अब आप देखिए वो वीडियो. जहां से सारा बवाल खड़ा हुआ. ये वीडियो काफी साल पुराना है, जिसमें मोदी ये कहते नजर आते हैं कि मैंने 10वीं क्लास तक पढ़ाई की है. देखें वीडियो.. https://www.youtube.com/watch?v=xxgAy8AbJUw

Advertisement
Advertisement
Advertisement