The Lallantop

हाईस्कूल के आगे भी पढ़े हैं मोदी, विरोधियों की खुली पोल

पीएम मोदी पोस्ट ग्रेजुएट हैं. देखिए वो वीडियो, जिसका एक हिस्सा दिखाकर विरोधियों ने मोदी को बताया अनपढ़.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिग्री को लेकर बवाल मचा हुआ है. विरोधियों का कहना है कि मोदी की डिग्री फर्जी है. हालांकि गुजरात यूनिवर्सिटी से कुछ दस्तावेज सामने आए, जिनका हवाला देकर ये दावा किया गया कि मोदी ने एमए तक की पढ़ाई की थी. लेकिन फिर आता है एक वीडियो. जिसमें मोदी ये कहते नजर आते हैं कि मैंने दसवीं तक पढ़ाई की है. अब लोग उसी वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर मोदी के पोस्ट ग्रेजुएट होने के दावे को झूठला रहे हैं. लेकिन जैसे कन्हैया का वीडियो डॉक्टरेट किया गया था, ठीक उसी हरकत का शिकार पीएम मोदी भी हो गए. कांग्रेस के लीडर और पहले पत्रकार रहे राजीव शुक्ला को दिए जिस इंटरव्यू को लोग शेयर कर मोदी की खिल्ली उड़ा रहे हैं. वो वीडियो आधा है. पूरा वीडियो वही सच बयां करता है, जो गुजरात यूनिवर्सिटी की डिग्री कह रही हैं. मोदी पोस्ट ग्रेजुएट हैं.  पूरे मोदी वीडियो में कहते हैं,
'मैं स्कूल की पढ़ाई दसवीं तक की है. लेकिन बाद में हमारे संघ के एक अधिकारी ने कहा कि तुम आगे की पढ़ाई करो. जिसके बाद मैंने एक्सटर्नल एग्जाम देने शुरू किए. और दिल्ली यूनिवर्सिटी से मैंने बीए कर लिया, एक्सटर्नल एग्जाम देकर. फिर उनका आग्रह रहा तो मैंने एक्सटर्नल एग्जाम (डिस्टेंस लर्निंग) देकर एमए कर लिया गुजरात यूनिवर्सिटी से. मैंने कॉलेज का दरवाजा कभी देखा नहीं. लेकिन मैं यूनिवर्सिटी में पहले नंबर पर रहा.'
बता दें कि ये इंटरव्यू 2001 के आस-पास का है. इस इंटरव्यू में मोदी ने वहीं बात कही, जो मई 2016 में गुजरात यूनिवर्सिटी से सामने आए दस्तावेजों में कही गई. रिपोर्ट के मुताबिक, मोदी ने गुजरात यूनिवर्सिटी से एमए की पढ़ाई की थी. वो फर्स्ट क्लास नंबरों से पास हुए थे. यानी जो इंटरव्यू शेयर कर मोदी को दसवीं पास बताया जा रहा था, वो आधा है. देखिए पूरा वीडियो... https://youtu.be/shyXSvQW4_w?t=1235 कंफर्म! राजनीति में 'मास्टर ऑफ आर्ट्स' हैं PM नरेंद्र मोदी

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement