The Lallantop

2029 नहीं, 2047 की तैयारी... इंडिया टुडे कॉनक्लेव में PM मोदी का सीधा मेसेज

PM Modi ने India Today Conclave 2024 के दौरान कहा कि वो हेडलाइन नहीं, डेडलाइन पर काम करते हैं. उन्होंने अपने संबोधन में ED का भी जिक्र किया.

Advertisement
post-main-image
PM मोदी ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2024 को संबोधित किया. (फोटो: इंडिया टुडे)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कहा है कि वो 2047 के चुनाव की तैयारी कर रहे हैं. 16 मार्च को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए तारीखों का एलान हुआ. इसी दिन शाम को PM इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2024 (India Today Conclave 2024) में बोल रहे थे. इस दौरान उन्होंने कहा,

Advertisement

"आप 2029 पर अटके हुए हैं, मैं 2047 के लिए लगा हुआ हूं."

PM ने कहा,

Advertisement

“मैं हेडलाइन नहीं डेडलाइन पर काम करता हूं. ”

उन्होंने आगे कहा,

“आज ही भारत में दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक पर्व की प्रक्रिया शुरू हुई है और इस महत्वपूर्ण अवसर पर ये कॉन्क्लेव हो रहा है. आज जहां पूरी दुनिया अनिश्चितता के भंवर में फंसी है, एक भाव बहुत निश्चित है कि भारत तेज गति से विकास करता रहेगा.”

Advertisement
PM ने ED के बारे में क्या कहा?

प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार में भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टॉलरेंस रहा. उन्होंने कहा,

"बीते 10 वर्षों में 4700 केस PMLA के तहत दर्ज हुए हैं. दस वर्षों में 1 लाख करोड़ रुपये तक की संपत्ति अटैच की गई है. ED ने टेरर फाइनेंसिंग, साइबर क्राइम से जुड़े बहुत से अपराधियों को गिरफ्तार किया है. ये हम कर पाए हैं. जब इतनी तेजी से कार्रवाई होगी तो कुछ लोगों के पेट में दर्द तो होगा ही. इसलिए ये लोग मोदी को गाली देने का अभियान चला रहे हैं."

PM मोदी ने स्टार्ट अप की भी बात की. उन्होंने कहा, 

"10 साल पहले तक कुछ सौ ही स्टार्टअप्स होते थे. और आज भारत में करीब सवा लाख रजिस्टर्ड स्टार्ट अप हैं. लेकिन भारत की स्टार्टअप क्रांति की पहचान सिर्फ इतनी ही नहीं है. भारत की स्टार्टअप क्रांति की असली पहचान ये है कि ये स्टार्टअप्स देश के 600 से ज्यादा जिलों में फैले हैं. यानी, टीयर-2, टीयर-3 शहरों के नौजवान स्टार्टअप क्रांति की अगुवाई कर रहे हैं."

प्रधानमंत्री ने डिजिटल इंडिया की चर्चा करते हुए कहा,

"PM स्वनिधि योजना से स्ट्रीट वेंडर्स को पहली बार सस्ता और आसान ऋण मिला है. आज मैं उन रेहड़ी-पटरी, ठेले वालों की सराहना करूंगा क्योंकि डिजिटल इंडिया को जिस तरह उन्होंने अपनाया है, वो बहुत बड़ा काम हुआ है. जिन्हें अनपढ़ कहकर अपमानित किया गया था, वो ठेले और रेहड़ी-पटरी वाले आज भारत की डिजिटल क्रांति का चेहरा बने हुए हैं. दुनिया भर में उन्हीं के कारण डिजिटल इंडिया को जाना जाता है."

PM मोदी ने कहा,

"26 लाख करोड़ रुपए का बैंक लोन ऐसे छोटे-छोटे उद्यमियों को मिला है. इनमें से करीब 8 करोड़ मुद्रा लाभार्थी ऐसे हैं, जिन्होंने जिंदगी में पहली बार अपना कोई बिजनेस शुरू किया है."

उन्होंने नमो ड्रोन दीदी योजना की भी बात की. उन्होंने कहा कि हेल्थ सेक्टर में जो बदलाव हो रहे हैं उसकी भी चर्चा नहीं होती है. गांवों में डेढ़ लाख आयुष्मान आरोग्य मंदिर बने हैं. PM की मानें तो इसकी भी हेडलाइन नहीं बनती है.

Advertisement