The Lallantop

श्मशान घाट में लेंटर गिरने से अब तक 23 लोगों की मौत, बढ़ सकता है मौत का आंकड़ा

पीएम मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सहित कई नेताओं ने शोक जताया.

Advertisement
post-main-image
मुरादनगर श्मशान घाट में हुए हादसे के दौरान मलबे में दबे लोगों को निकलाती टीम. (PTI)

यूपी का मुरादनगर. यहां श्मशान घाट में लेंटर गिरने से खबर लिखे जाने तक 23 लोगों की मौत हो चुकी है. 38 लोग मलबे से निकाले जा चुके हैं. मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है. कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

पीएम मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सहित कई नेताओं ने इस हादसे पर दुख जताया है. पीएम ने ट्वीट किया,

उत्तर प्रदेश के मुरादनगर में हुए दुर्भाग्यपूर्ण हादसे की खबर से अत्यंत दुख पहुंचा है. राज्य सरकार राहत और बचाव कार्य में तत्परता से जुटी है. इस दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं, साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.

Advertisement

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट किया,

मुरादनगर, गाजियाबाद स्थित श्मशान में छत गिरने की घटना अत्यन्त दुखद है. मृतकों के परिवार जन को मेरी शोक संवेदनाएं! मैं प्रार्थना करता हूं कि इस दुर्घटना में आहत लोग शीघ्र स्वस्थ हों. स्थानीय प्रशासन राहत और सहायता हेतु कार्यरत है.

ग़ाज़ियाबाद के मुरादनगर में श्मशान घाट की छत गिर जाने के कारण कई लोगों की मृत्यु के समाचार से मुझे अत्यंत दुख पहुंचा है. दुख की इस घड़ी में मैं मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं, साथ ही कामना करता हूं कि हादसे में घायल हुए लोग जल्द से जल्द स्वस्थ हों.

Advertisement
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी मुरादनगर में हुइ इस घटना पर दुख जताया. लिखा,  देश के उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी ट्वीट कर घटना पर दुख जताया. लिखा,
गाजियाबाद के मुरादनगर श्मशान घाट में छत गिरने से जानमाल का नुकसान हुआ. मृतकों के परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता करता हूं.

वहीं, इस मामले में सीएम योगी आदित्यानाथ ने मंडल आयुक्त मेरठ और आईजी रेंज को मौके पर जाकर घटना की रिपोर्ट देने का आदेश दिया है. साथ ही मृतकों के परिजनों को प्रदेश सरकार की ओर से दो-दो लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है.

मेरठ की डिवीजनल कमिशनर अनीता सी मेश्राम ने बताया कि मुरादनगर में शेड गिरने के बाद अब तक 17 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 38 लोगों को बचा लिया गया है. उनकी टीम ने जांच शुरू कर दी है और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

दिल्ली-NCR में सुबह से बारिश हो रही है. जिस श्मशान घाट में ये घटना हुई है, वहां पर कुछ लोग अंतिम संस्कार के लिए आए थे. पुलिस का कहना है कि गाजियाबाद के थाना मुरादनगर क्षेत्र के उखलारसी गांव में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई थी. उनके परिजन और सगे संबंधी दाह संस्कार के लिए डेडबॉडी श्मशान घाट लेकर पहुंचे थे. तभी घटना हुई.

Advertisement