The Lallantop

PM मोदी-बाइडन की बैठक में ड्रोन डील डन, UNSC में भारत की सदस्यता पर क्या बोले अमेरिकी राष्ट्रपति?

PM मोदी और राष्ट्रपति बाइडेन ने स्वच्छ ऊर्जा की आपूर्ति को सुरक्षित बनाने के लिए यूएस-इंडिया रोडमैप की सराहना की.

Advertisement
post-main-image
मोदी-बाइडेन की ऐतिहासिक मुलाकात (फोटो - पीटीआई)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के तीन दिवसीय दौरे पर हैं. इस दौरान उन्होंने QUAD समिट में शिरकत की. समिट से इतर उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ एक अहम द्विपक्षीय बैठक भी की. इस बैठक में दोनों नेताओं ने आपसी सहयोग को और मजबूत करने पर बात की. साथ ही हिंद-प्रशांत महासागर क्षेत्र सहित वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर भी विचार विमर्श किया. बैठक में भारत और अमेरिका के बीच कई महत्वपूर्ण समझौतों पर चर्चा हुई, जिनमें रक्षा सहयोग प्रमुख रहा. भारत ने अमेरिका से आकाश और समुद्र की सुरक्षा के लिए MQ-9B गार्जियन ड्रोन खरीदा है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
मीटिंग में किन मुद्दों पर हुई बातचीत?

1. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, पीएम मोदी और राष्ट्रपति बाइडेन की इस बैठक में 31 MQ-9B ड्रोन डील पर मोहर लगी. इन एडवांस्ड ड्रोन्स से भारत की इंटेलिजेंस, सर्विलांस, और रिकोनाइसेंस (ISR) क्षमताओं में वृद्धि होगी. इनमें हवाई सुरक्षा के लिए 16 ड्रोन्स स्काई गार्डियन और समुद्री सुरक्षा के लिए 15 सी गार्डियन हैं. इस कदम से भारत के सुरक्षा बलों को धरती, समुद्र और वायु क्षेत्र में मजबूती मिलेगी. ड्रोन की खासियत जानने के लिए यहां क्लिक करें.

2. प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ने कोलकाता में एक नए सेमीकंडक्टर फैब्रिकेशन प्लांट स्थापित करने पर चर्चा की. इस प्लांट का फोकस मुख्यतः एडवांस्ड सेंसिंग, कम्युनिकेशन और नेक्स्ट जेनरेशन के टेलीकम्युनिकेशन और ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने पर रहेगा.

Advertisement

ये भी पढ़ें - 'हम किसी के खिलाफ नहीं... ' क्वाड समिट में PM मोदी ने क्यों कही ये बात? इशारा किसकी ओर?

3. अमेरिका ने भारत की संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में स्‍थायी सीट का समर्थन किया है. जो बाइडेन ने इस बात को माना कि भारत को इस समूह में स्‍थान मिलना चाहिए. उन्होंने पीएम मोदी की पोलैंड और यूक्रेन की हालिया यात्राओं और यूक्रेन के प्रति शांति संदेश के लिए उनकी सराहना की, साथ ही मोदी के मानवतावादी प्रयासों और अंतरराष्ट्रीय कानून के महत्व को भी सराहा.

4. ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में, मोदी और बाइडेन ने स्वच्छ ऊर्जा की आपूर्ति को सुरक्षित बनाने के लिए यूएस-इंडिया रोडमैप की सराहना की. इस पहल के तहत दोनों देश नवीकरणीय ऊर्जा (renewable energy), ऊर्जा भंडारण, पावर ग्रिड और ट्रांसमिशन टेक्नोलॉजीज, उच्च दक्षता वाली कूलिंग प्रणाली और शून्य उत्सर्जन वाहनों पर काम करेंगे.

Advertisement

 

वीडियो: India vs Bangladesh Test: चेन्नई में जीता भारत, जय शाह बोले, 'बेहतरीन शुरुआत, अब...'

Advertisement