The Lallantop

'वो कौन सा पंजा था, जो 85 पैसे घिस लेता था', जर्मनी में PM मोदी ने कांग्रेस पर कसा तंज!

प्रधानमंत्री मोदी दो मई को बर्लिन में जब ये बातें कह रहे थे, तो वहां मौजूद लोग खूब तालियां बजा रहे थे. चियर कर रहे थे. अपने बयान में प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि पिछले आठ सालों में सरकार ने डायरेक्ट बेनिफिट के तहत लाभार्थियों तक सीधे 22 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा पहुंचाए हैं.

Advertisement
post-main-image
बाएं से दाएं. बर्लिन में PM Modi और कांग्रेस नेता राहुल गांधी. (फोटो: पीटीआई/ट्विटर)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जर्मनी में कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा है. प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि देश के लोगों तक ज्यादा से ज्यादा फायदा पहुंचे. तंज कसते हुए पीएम ने पूछा कि वो कौन सा पंजा था, जो 85 पैसे घिस लेता था. पीएम का इशारा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की तरफ था. राजीव गांधी ने कहा था कि सरकार के एक रुपये में से 15 पैसे लोगों तक पहुंचते हैं. राजीव गांधी के इस बयान का जिक्र सुप्रीम कोर्ट भी कर चुका है. प्रधानमंत्री पहले भी इस बयान का जिक्र कर चुके हैं. जर्मनी में उन्होंने कहा,

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

"आज भारत में गवर्नेंस में टेक्नोलॉजी का जिस तरह इनक्लूजन किया जा रहा है, वो नए भारत की नई पॉलिटिकल विल भी दिखाता है और डेमोक्रेसी की डिलीवरी क्षमता का भी प्रमाण है. आज केंद्र, राज्य और लोकल सरकारों की लगभग 10 हजार सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध हैं. सरकारी मदद हो, स्कॉलरशिप हो, किसान को फसल की कीमत हो, सबकुछ अब डायरेक्ट बैंक अकाउंट में ट्रांसफर होता है. अब किसी प्रधानमंत्री को ये कहना नहीं पड़ेगा कि मैं दिल्ली से एक रुपया भेजता हूं और 15 पैसे पहुंचते हैं. वो कौन सा पंजा था, जो 85 पैसा घिस लेता था."

PM Modi ने किया कश्मीर का जिक्र

प्रधानमंत्री मोदी दो मई को बर्लिन में जब ये बातें कह रहे थे, तो वहां मौजूद लोग खूब तालियां बजा रहे थे. चियर कर रहे थे. अपने बयान में प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि पिछले आठ सालों में सरकार ने डायरेक्ट बेनिफिट के तहत लाभार्थियों तक सीधे 22 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा पहुंचाए हैं. उन्होंने कहा कि नया भारत अब केवल सुरक्षित भविष्य के बारे में ही नहीं सोचता है, बल्कि रिस्क लेता है. उन्होंने कहा कि 2014 में भारत में केवल 200 से 400 स्टार्टअप हुआ करते थे, आज इनकी संख्या 68 हजार से भी ज्यादा है. देश में दर्जनों यूनीकॉर्न हैं.

Advertisement

प्रधानमंत्री सीधे तौर पर जिक्र किए बिना जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने की भी बात की. ये बात करते हुए भी उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साथा. प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले देश तो एक था, लेकिन संविधान दो थे. आखिर देश को एक होने में इतना लंबा समय क्यों लगा? प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि सात दशक बीत चुके हैं, इतने समय में कोई भी देश एक संविधान लागू कर देता. लेकिन अब हमने ऐसा कर दिया है.

इधर प्रधानमंत्री के इन बयानों पर कांग्रेस पार्टी की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

वीडियो-PM मोदी पर यह कॉमेंट जिग्नेश मेवाणी की मुसीबत बढ़ा देगा?

Advertisement

Advertisement