प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे हुए हैं. 21 नवंबर को पीएम मोदी के साथ एक बच्ची का वीडियो वायरल हुआ. बच्ची भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कामों की तारीफ करते हुए एक कविता सुनाती है. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, बच्ची लिंबड़ी से बीजेपी उम्मीदवार किरीटभाई राणा की भांजी है. बच्ची का नाम आद्या है.
"मुझे लगा मेरे दादा हैं" - जिस बच्ची का पीएम मोदी के साथ वीडियो वायरल हुआ, उसने अब क्या कहा?
पीएम ने पूछा कि ऑटोग्राफ चाहिए या फोटोग्राफ, तो मैंने कहा कि दोनों चाहिए.


प्रधानमंत्री मोदी 21 नवंबर को सुरेंद्रनगर में जनसभा को संबोधित किया था. इसी जनसभा के बाद पीएम मोदी के साथ बच्ची का वीडियो वायरल हुआ. वायरल होने के बाद बच्ची ने इंडिया टुडे की पत्रकार मिलन शर्मा से बातचीत में कहा कि जब वो पीएम मोदी के रूम में गई तो नर्वस थी. बच्ची ने बताया,
"जब मैंने बोलना शुरू किया तो लगा कि मेरे दादा सामने बैठे हैं और मैं उनके सामने रिहर्सल कर रही हूं. मैं बिल्कुल भी शरमा नहीं रही थी. मैं दिल खोल के बोल रही थी. उन्होंने मुझे ऑटोग्राफ दिया. पीएम ने पूछा कि ऑटोग्राफ चाहिए या फोटोग्राफ, तो मैंने कहा कि दोनों चाहिए. तो फिर जाते हुए उन्होंने मेरे साथ फोटो भी खिंचवाई."
बच्ची से जब पूछा गया कि उन्होंने कविता क्यों याद की तो आद्या ने कहा कि उसे बीजेपी पसंद है. उसने बताया कि बीजेपी गुजरात को ठीक ढंग से चला रही है. आद्या के अनुसार, उसे बीजेपी से कोई दिक्कत नहीं है. हालांकि ये साफ नहीं हो पाया कि जो कविता उसने सुनाई उसे किसने लिखा था.
वायरल वीडियो में क्या कहा था?आद्या ने पीएम मोदी के सामने जो कविता पढ़ी थी उसमें बीजेपी सरकार के कामों की तारीफ की गई थी. बच्ची कहती है,
"भाजपा, भाजपा, भाजपा…जहां देखो वहां भाजपा. हर चर्चा भाजपा से शुरू होती है और भाजपा पर खत्म होती है. भाजपा को हराने के लिए लोग तरह-तरह के खेल खेल रहे हैं. कोई चुनाव ना लड़ने की कसम लेता है तो कोई कुछ और, लेकिन सच की राह पर चल रही बीजेपी को कोई झुका नहीं पाएगा. 370 (अनुच्छेद) किसने हटाया, भाजपा ने. नर्मदा को घर-घर तक किसने पहुंचाया, भाजपा ने. अयोध्या में राम मंदिर बनाने का वादा किसने पूरा किया, भाजपा ने. उज्जैन का कॉरिडोर या स्टैच्यू ऑफ यूनिटी किसने बनाया, भाजपा ने. सबका एक ही नारा है हमें चाहिए सिर्फ भाजपा. फिर आएगी भाजपा."
बीजेपी के नेताओं ने इस वीडियो को सरकार की तारीफ के रूप में शेयर किया है. हालांकि उन्होंने ये नहीं बताया कि बच्ची बीजेपी नेता के परिवार से ही है. उधर कांग्रेस ने सवाल उठाया कि प्रधानमंत्री चुनाव प्रचार में बच्ची का इस्तेमाल क्यों कर रहे हैं.
कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने ट्विटर पर लिखा कि प्रधानमंत्री द्वारा छोटे बच्चे का इस्तेमाल चुनाव प्रचार के लिए किया जा रहा है. यह कानून का खुला उल्लंघन है. कांग्रेस ने सवाल किया कि चुनाव आयोग कहां है? राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) कहां है? वहीं कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि चुनाव आयोग को इस पर स्वत: संज्ञान लेना चाहिए.
गुजरात चुनाव 2022: जो कपड़ा आप 50 हजार में खरीदते हैं, यहां वो 5 हजार में बिकता है











.webp?width=275)

.webp?width=275)
.webp?width=275)

.webp?width=120)
.webp?width=120)
.webp?width=120)



