The Lallantop

कौन तोड़ देगा राम मंदिर? PM मोदी ने नाम लेकर बहुत ही बड़ा दावा किया है

PM मोदी 17 मई को Uttar Pradesh के Barabanki में रैली को संबोधित करने पहुंचे. इस दौरान उन्होंने Ram Mandir, Reservation पर बात करते हुए Congress-SP को घेरा. एक बहुत बड़ा दावा कर दिया.

Advertisement
post-main-image
बाराबंकी में रैली को संबोधित करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फोटो- Youtube/Narendra Modi)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश में एक रैली के दौरान कांग्रेस और समाजवादी पार्टी को राम मंदिर के मुद्दे पर जमकर घेरा (PM Modi UP Rally Ram Mandir). दावा किया कि अगर कांग्रेस और सपा सत्ता में आ गए तो ये राम लला को फिर से टेंट में भेज देंगे और मंदिर पर बुलडोजर चलवा देंगे. इसके बाद उन्होंने विपक्षी पार्टियों को CM योगी से बुलडोजर चलाने पर ट्यूशन लेने की भी सलाह दी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

17 मई को PM मोदी बाराबंकी में रैली करने पहुंचे हुए थे. इस दौरान अपने भाषण में बोले,

ये लोग किसी भी हद तक जा सकते हैं. इनका ट्रैक रिकॉर्ड ही ऐसा है. इनके लिए बस इनका परिवार और पॉवर ही जरूरी है. सपा-कांग्रेस वाले फिर से सत्ता में आए तो राम लला को फिर से टेंट में भेज देंगे और मंदिर पर बुलडोजर चलवा देंगे. क्या योगी जी से यही सीखना है. जरा योगी जी से ट्यूशन लो कि बुलडोजर कहां चलाना है. कहां नहीं चलाना.

Advertisement

PM ने कहा,

कांग्रेस और सपा ने सबसे पहले रामलला को टेंट में रखा. अपने वोट बैंक को खुश करने के लिए उन्होंने कहा कि वहां मंदिर की बजाय धर्मशाला, स्कूल या अस्पताल बनवाओ. जब मंदिर का निर्माण हुआ तो उनके पेट में ऐसा जहर भर गया, ना जाने राम लला से उनकी क्या दुश्मनी है कि उन्होंने प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण अस्वीकार कर दिया.

आगे बोले,

Advertisement

सपा के बड़े नेता रामनवमी के दिन ही राम मंदिर को बेकार बताते हैं. कांग्रेस तो राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला पलटने की तैयारी कर रही है. और जब मैं कहता हूं कि कांग्रेस के एक पूर्व नेता ने कहा कि वो अदालत के फैसले को पलटना चाहते हैं, तो कुछ लोग कहते हैं कि ऐसा कैसे हो सकता है? भ्रम में मत रहना. देश जब आजादी का आंदोलन कर रहा था और देश के टुकड़े करने की बात आती थी, तो देश का हर व्यक्ति कहता था नहीं, देश के टुकड़े थोड़े ही होते हैं. टुकड़े हो गए कि नहीं हो गए? इन्होंने देश के टुकड़े कर दिए हैं.

आरक्षण को लेकर PM मोदी ने आरोप लगाया कि विपक्ष पार्टी कह रही है कि पूरा आरक्षण अब मुसलमानों को मिलना चाहिए. बोले- इसका मतलब दलित, आदिवासी, पिछड़े, ओबीसी - इनके पास कुछ बचेगा ही नहीं, इस खेल को हमेशा के लिए बंद करने के लिए मोदी को 400 पार सीटें चाहिए. 

17 मई को ही हमीरपुर जिले में रैली के दौरान PM मोदी ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का जिक्र करते हुए कहा,

हमारे कल्याण सिंह जी देश के इतने महान नेता थे. उनका निधन हुआ तो सपा के मुखिया उन्हें श्रद्धांजलि देने तक नहीं गए. कारण ये कि हमारे कल्याण सिंह जी राम भक्त थे. कल्याण सिंह जी ने राम मंदिर के लिए अपनी सरकार बलिदान कर दी थी. अगर ये लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने जाते तो इनका वोट बैंक नाराज हो जाता. और वोट बैंक को खुश करने के लिए ये क्या-क्या करते हैं. यूपी में जब एक माफिया की मौत होती है तो ये लोग उसकी कब्र पर फातिहा पढ़ने पहुंच जाते हैं.

ये भी पढ़ें- '...तो फांसी दे दो', अडानी-अंबानी से 'दोस्ती' के आरोप पर क्या बोले PM मोदी?

बता दें, उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए 20 मई को मतदान होगा.

वीडियो: सबसे पहले संविधान के साथ खिलवाड़ पंडित नेहरू ने किया : पीएम मोदी

Advertisement