लेकिन फिर 2017 का जून आया. इस महीने की 30 तारीख को बारिश ने फ्लाइट में भी शगुन कर लिया. इस दिन अमरीका में अटलांटा से जॉर्जिया जाने वाली डेल्टा एयरलाइन्स की फ्लाइट में अचानक पानी चूकर यात्रियों पर गिरने लगा. प्लेन पूरी तरह भरा था, तो जिन यात्रियों पर पानी गिर रहा था, वो दूसरी किसी सीट पर भी नहीं जा सकते थे. तो उन्होंने इस वाकये का वीडियो ही बना लिया. प्लेन से उतर कर ट्वीटर पर चढ़ा दिया. तब से लोग बौरा गए हैं. लाइक- रीट्वीट-शेयर की कवायद चल रही है.
फ्लाइट के अंदर गिरता पानी कैसा दिखता है, देखिएः
Hey @Delta
, be glad my father is such a good sport about sitting in water for a whole flight. Water falling from ceiling onto passengers. pic.twitter.com/u3904IYKWc
— Tommy (@TomassoLP) June 30, 2017हमें इतना मालूम है कि टपकते पानी में बैठे लोगों का तप प्लेन के लैंड होने से कुछ पहले तक चलता ही रहा. तभी जाकर एक एयर होस्टेस को ये आइडिया आया कि जहां से पानी गिर रहा है वहां कुछ टिशू ठूंस दिए जाएं तो पानी को रोका भी जा सकता है.

फोटोः ट्वीटर
मुंबई मेट्रो में जिन लोगों पर बारिश हुई थी, उन्हें भीगे कपड़ों के अलावा कुछ नहीं मिला था. तो उन्होंने दुखी होकर मीम बनाए. अमरीका वाले कुछ किस्मत के धनी थे. उन्हें भीगने के एवज़ में मुआवज़े के तौर पर रुपए 6500 रुपए (100 डॉलर) मिले. लेकिन ये जानकर खुश मत होइएगा. इन अभागों का टिकट 1 लाख 16 हज़ार 352 रुपए (1800 डॉलर) का था.
ये भी पढ़ेंः
ये मेट्रो ट्रेन के स्टेशनों के बीच बार-बार लाइट क्यों चली जाती है





















