The Lallantop

लड़के ने अनजाने बाप-बेटी की इतनी प्यारी फोटो खींची, सबका दिल जीत लिया!

बहुत ही प्यारा वीडियो है

Advertisement
post-main-image
फोटो- वायरल वीडियो के स्क्रीन शॉट (सक्षम सोनी)

कई बार ऐसा होता है कि लोग जाने-अनजाने में सामने वाले अजनबी को खुशी दे देते हैं. कई लोग होते हैं जो अपने काम से दूसरे को खुश कर देते हैं. ऐसा ही कुछ एक फोटोग्राफर ने किया है. इस फोटोग्राफर ने एक शख्स की उसकी बेटी के साथ इतनी प्यारी तस्वीर खींची कि पूरा इंटरनेट इसे पसंद कर रहा है. इतना पसंद कि पूरी घटना का वीडियो करोड़ों (Social Media Viral Videos) बार देखा जा चुका है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक रील वायरल हो रही है. इसमें एक पिता अपनी छोटी सी बेटी के साथ जुहू बीच पर गणेश विसर्जन उत्सव में हिस्सा ले रहा है. अचानक से एक फोटोग्राफर दोनों की प्यारी सी तस्वीर लेता है. शख्स को ये नहीं पता होता कि फोटोग्राफर उसकी फोटो ले रहा है. बाद में जब फोटोग्राफर शख्स को फोटो दिखाता है तो वो बेहद खुश होता है और उसकी मुस्कान देखकर पूरा इंटरनेट खुश हो गया. फोटो सक्षम सोनी नाम के फोटोग्राफर ने ली है. पहले आप भी ये वायरल फोटो देखिए...

Advertisement

ये वीडियो शेयर करते हुए सक्षम ने लिख कि मैं मुंबई के जुहू बीच पर गणेश विसर्जन उत्सव को रिकॉर्ड कर रहा था. उस दौरान मैंने इस शख्स की बेटी के साथ फोटो ली. मैंने शख्स को फोटो दिखाई तो बोले कि ये हमें दो. हम प्रिंट करवाएंगे.' वीडियो काफी देखा गया है. अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर इसे 2.5 करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका है. अकेले इंस्टा पर ही इसे 70 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं. कमेंट में लोग फोटोग्राफर की तारीफ कर रहे हैं. कह रहे हैं कि ऐसे ही खुशियां बांटने से बढ़ती हैं.

इससे पहले एक दूसरे फोटोग्राफर ने ऐसा ही किया था. उसने पंजाब के एक किसान की तस्वीर ली थी जो काफी वायरल हुई थी. अगर आपने नहीं देखी हो तो यहां क्लिक कर देख सकते हैं. वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कॉमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप.

Advertisement

वीडियो: सोशल लिस्ट: मनीष कश्यप पर NSA, तमिलनाडु पुलिस का एक्शन बिहार सरकार पर क्या आरोप लगे?

Advertisement