The Lallantop

हिंदी दिवस पर इन लोगों ने हिंदी का माठा कर दिया है

हिंदी दिवस पर बाकी भाषाएं बराबरी मांग रही हैं.

Advertisement
post-main-image
नए करेंसी नोटों में भी कई भाषाएं दिखती हैं.

14 सितंबर. बोले तो हिंदी दिवस. सरकार भी यही कह रही है. हिंदी बोलो. अब जिन्हें हिंदी आती है, उन्हें तो कोई दिक्कत नहीं, लेकिन जिन्हें नहीं आती है, वो ट्विटर पर दंगा काटे पड़े हैं. हर बार हिंदी दिवस के मौके पर ट्विटर पर ये हैशटैग ट्रेंड करने लगता है. #GOIMakeMyLanguageOfficial यानी हे भारत सरकार, मेरी भाषा ऑफिशियल बनाओ. इस हैशटैग का सबसे ज्यादा यूज साउथ इंडिया वाले कर रहे हैं. उनकी भाषा ऑफिशियल बनाने से मतलब है कि तमिल, मलयाली और कन्नड़ जैसी भाषाओं को भी हिंदी जितना प्रमोशन मिले.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

भारत के संविधान की आठवीं अनुसूची में 22 भारतीय भाषाएं शामिल की गई हैं. यानी ये सारी भाषाएं भारत की हैं और भारत में मान्य है. नियम-कानून के हिसाब से केंद्र सरकार किसी भी राज्य सरकार से दो भाषाओं में बात करती है. हिंदी और अंग्रेजी. राज्य सरकार को अपने राज्य में अपनी स्थानीय भाषा इस्तेमाल करने की इजाजत होती है. मतलब ये कि अगर केंद्र सरकार को तमिलनाडु सरकार से बात करनी होगी तो वो हिंदी या अंग्रेजी में करेगी और तमिलनाडु सरकार अपने राज्य में तमिल यूज कर सकती है. यूज करने से मतलब सरकारी कामों से है. लोग यही डिमांड कर रहे हैं कि केंद्र सरकार हिंदी के बजाय उनकी स्थानीय भाषा को प्रमोट करे.

कुछ लोगों ने ये डिमांड बड़े फनी तरीके से रखी है तो कुछ इसे लेकर बहुतै सीरियस हैं. कहि रहे हैं कि पासबुक से हिंदी हटाओ, सिलेंडर पर कन्नड़ और तमिल लिखो. यूपी, बिहार जैसे राज्यों में कन्नड़ और मलयाली वाले साइन बोर्ड लगाओ. और भी बहुत कुछ. लेकिन एक बात नहीं समझ आ रही है. दूसरी भाषाओं का प्रमोशन करना और हिंदी का डिमोशन करना अलग-अलग बातें हैं. लेकिन ट्विटर और फेसबुक पर हर चीज माठा कर दी जाती है. देखिए लोगों ने क्या-क्या लिखा है.

Advertisement

#GOIMakeMyLanguageOfficial

लोग कह रहे हैं कि जब हिंदी और अंग्रेजी आती ही नहीं है तो बैंक में उनकी भाषा क्यों नहीं है.

#GOIMakeMyLanguageOfficial

इसकी वजह से LIC को बहुत गालियां पड़ रही हैं.

#GOIMakeMyLanguageOfficial

Advertisement

यार गांधी जी भी उदास दिख रहे हैं. अब तो बात पहुंचानी पड़ेगी ऊपर तक.

#GOIMakeMyLanguageOfficial

यार लेकिन ये चुटकुला दूसरी भाषाओं पर भी तो लागू होता है.

#GOIMakeMyLanguageOfficial

हो सकता है ये आंध्रा बैंक का साइड बिजनस हो.

#GOIMakeMyLanguageOfficial

ये भी एक ऑप्शन है.

#GOIMakeMyLanguageOfficial

'हम अपना अधिकार मांगते, नहीं किसी से दस हजार मांगते.'

#GOIMakeMyLanguageOfficial

इस लड़के ने पते की बात की है.

#GOIMakeMyLanguageOfficial

इस पोस्ट से मुझे राजनीति की बू आ रही है.

#GOIMakeMyLanguageOfficial

वैलिड पॉइंट, लेकिन ये लड़का उन सबसे गाली खाएगा, जिन्हें 'BIMARU' का मतलब नहीं पता है.


वीडियो देखें:


 

ये भी पढ़ें:

 रघुवीर सहाय, जो पूछते थे राष्ट्रगीत में भारत-भाग्य-विधाता कौन है

हिंदी भाषा की इन कमियों को कब तक सहा जाएगा?

'हिंदी द्रविड़ हुई तो बोरिंग होगी, सहवाग हुई तो सेंचुरी से चूकेगी, उसे तेंदुलकर होना होगा'

Advertisement