मॉडल कम एक्ट्रेस पायल रोहतगी ने भी एक ऐसे ही कारनामे को अंजाम दे डाला है. फ्लाइट के लिए जल्दी ना पहुंचने की अपनी गलती को एयरलाइन के मत्थे मंढ़ते हुए वो इतनी आगे निकल गई कि स्टाफ के मुस्लिम होने की बात को हाई-लाईट करने लगी. धार्मिक आधार पर भेदभाव का शोर मचाने लगी. वीडियो भी देख लोपायल का कहना है कि जेट एयरवेज के स्टाफ ने उसे इसलिए एंट्री नहीं दी क्यों कि वो हिंदू है और उसे रोकनेवाले मुस्लिम थे. पायल ने एयरपोर्ट से ही फेसबुक लाइव करते हुए बोला कि वो तीस मिनट पहले एयरपोर्ट पहुंच गई थी लेकिन उसे घुसने नहीं दिया गया. आगे उन्होंने जोर देकर कहा कि नदीम और अब्दुल ने – जो मुस्लिम थे - काफी हल्ला-गुल्ला किया और उन्हें एंट्री देने से इंकार किया. उन्होंने आगे तंजिया लहज़े में कहा कि पता नहीं ये क्या था, ‘कोई सेकुलरिज्म एक्ट’ या कुछ और लेकिन उसने मुझे गेट में घुसने से रोक दिया. यही बात उन्होंने ट्विटर पर भी पोस्ट की.
यहां गौरतलब बात ये है कि 30 मिनट पहले एयरपोर्ट पहुंचना लेट की श्रेणी में आता है. अमूमन एयरलाइन्स 75 मिनट पहले पहुंचने को कहती हैं और कम से कम 45 मिनट पहले पहुंचने की उम्मीद रखती हैं. पायल इससे भी ज़्यादा लेट पहुंची. एंट्री को मना करने पर हंगामा किया. लाइव वीडियो किया. ट्विटर पर लिखा. और यहीं गलती कर गई. फेसबुक और ट्विटर की जनता ने उन्हें झोली में आप टपके नमूने की तरह लपका और जमकर लताड़ लगाई.खुद की कोताही को दूसरे के सर मंढ़ना और फिर उससे ज़्यादा गिरते हुए हिंदू-मुस्लिम करना सोशल मीडिया के बाशिंदों को ज़रा न भाया और उन्होंने पायल की एक सुर में बैंड बजाई. कुछ एक झलकियां मुलाहिज़ा फरमाइए.




मामला यहीं नहीं रुका. जिस अब्दुल पर पायल ने आरोप लगाए थे उसने भी ट्वीट कर के पायल के एक और झूठ की पोल खोलकर उन्हें और भी ज़्यादा शर्मिंदा कर दिया.
अपने लाइव वीडियो में पायल कहती है कि वो बिज़नेस क्लास में सफ़र कर रही थी. अब्दुल ने बताया कि पायल बिज़नेस में नहीं बल्कि इकॉनमी क्लास में सफ़र कर रही थी.बेइंतेहा बेइज्ज़ती करवाने के बाद भी पायल रोहतगी खुद को सही साबित करने में जुटी हुई है. पायल रियलिटी शो बिग बॉस का हिस्सा रह चुकी हैं. लगता है गैरज़रूरी नौटंकियों के सरताज इस शो का असर अब तक पायल पर बाकी है.
इसे भी पढ़िए














