The Lallantop

स्पेस स्टेशन पर Olympics 2024 का जश्न, 'मशाल' लिए खेलते नजर आए सुनीता विलियम्स समेत कई एस्ट्रोनॉट्स

NASA ने एक वीडियो पोस्ट किया है. Viral video में इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पर मौजूद एस्ट्रोनॉट्स जीरो ग्रैविटी में ‘मशाल’ लिए नजर आ रहे हैं. स्पेस में वो गोला फेंक, वेट लिफ्टिंग, दौड़ जैसे खेलों की नकल करते भी दिख रहे हैं.

Advertisement
post-main-image
सुनीता विलियम्स स्पेस स्टेशन पर 'मशाल' लिए नजर आईं. (Image: NASA)

पेरिस ओलंपिक्स 2024 (Paris Olympics 2024) की शुरुआत हो चुकी है. मनु भाकर (Manu Bhaker) ने देश को मेडल दिलाकर, खाता भी खोल दिया है. इन खेलों का खुमार धरती पर तो है ही. साथ ही धरती से 450 किलोमीटर दूर, स्पेस स्टेशन (Space Station) पर भी एस्ट्रोनॉट्स अनोखे अंदाज में दिखे. सुनीता विलियम्स समेत तमाम एस्ट्रोनॉट्स का वीडियो वायरल है (Sunita Williams space viral video). जिसमें वो स्पेस में खेल खेलते नजर आ रहे हैं. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

दरअसल हाल ही में अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने अपने X अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया. जिसमें इंटरनेश्नल स्पेस स्टेशन (ISS) पर मौजूद एस्ट्रोनॉट्स जीरो ग्रैविटी में ‘मशाल’ लिए नजर आ रहे हैं. स्पेस में गोला फेंक, वेट लिफ्टिंग, दौड़ जैसे खेलों की नकल करते भी दिख रहे हैं. वीडियो जनता को इतना पसंद आया कि खबर लिखे जाने तक इसे करीब 50 लाख बार देखा जा चुका है. पहले आप खुद वीडियो देखिए फिर आगे बताते हैं.

Advertisement
स्पेस में 'मशाल'

वीडियो में पहले तो ओलंपिक्स की मशाल जैसी एक चीज को एस्ट्रोनॉट्स एक दूसरे को पास करते नजर आते हैं. फिर जीरो ग्रैविटी यानी जहां गुरुत्वाकर्षण बल नहीं है. वहां कई खेल खेलते हैं. हालांकि ये असली वजन वगैरह का इस्तेमाल नहीं करते. 

एक जगह तो दूसरे एस्ट्रोनॉट्स को ही वेट लिफ्टिंग के वजन की तरह इस्तेमाल कर डालते हैं. एक एस्ट्रोनॉट हवा में तैरता पानी का बुलबुला पीते भी देखे जा सकते हैं. स्पेस भी कमाल की जगह है, पानी की बूंद भी हवा में तैरती है.

वीडियो पर जनता भी अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रही हैं. एक यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 

Advertisement

हम एक स्पेस ओलंपिक्स के लिए चंदा क्यों नहीं जुटा रहे हैं?

वहीं एक और यूजर ने स्पेस में जिमनास्टिक्स करने की इच्छा जाहिर की. 

ये भी पढ़ें: NASA ने डाली 'अंतरिक्ष के आलू' की फोटो, लोग चोखा बनाने की बात करने लगे, उड़ती हुई ये बला आई कहां से?

एक यूजर सुनीता विलियम्स की फिटनेस की तारीफ करती भी नजर आईं. उन्होंने लिखा कि उन्हें एक दम यकीन है कि सुनीता ओलंपिक्स में भाग लेकर कुछ मेडल तो जीत ही सकती हैं.

वहीं कुछ यूजर स्पेस स्टेशन पर सुनीता के लंबे समय तक रुकने की वजह पर सवाल उठाते भी नजर आए. बता दें सुनीत तकनीकी खराबी की वजह से स्पेस में काफी समय से रुकी हैं. एक यूजर ने लिखा कि इस सब कि बजाय उन्हें घर वापस लाने पर ध्यान देना चाहिए. सुनीता स्पेस में तीन महीनों से ज्यादा रहने के लिए तैयार नहीं हैं.

बोइंग विमान की खराबी पर भी सवाल उठाए. बाकी आपको हवा में तैर कर खेले गए, ये अनोखे खेल कैसे लगे? हमें कमेंट्स में जरूर बताएं.

वीडियो: NASA ने 8 महीने बाद ढूंढ निकाले स्पेस में खोए लाल टमाटर, अब ऐसे दिखते हैं

Advertisement