The Lallantop

PAK में बनेगा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, पर खेलेगा कौन?

सवाल सीधा है.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
अपने कोलकाता का इडेन गार्डन खूब बड़ा है. एक लाख  से ज्यादा लोग कई बार मैच देख चुके हैं. हालांकि बैठने का जुगाड़ सिर्फ 90 हजार लोगों का है. बैठने के लिहाज से इंडिया का सबसे बड़ा स्टेडियम माना जाता है इसे. ये हुई इंडिया की बात. अब बात पाकिस्तान के सबसे बड़े स्टेडियम की. जी हां, अभी बनकर तैयार तो नहीं हुआ है. लेकिन पाकिस्तान के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम का डिज़ाइन तैयार हो गया है. कराची के पास बहरिया टाउन में. बहरिया स्पोर्ट्स कॉम्लेक्स का रफी स्टेडियम. जल्दी इसका कंस्ट्रक्शन भी शुरू हो जाएगा.  स्टेडियम में 50 हजार क्रिकेट के दीवानों के बैठने का जुगाड़ होगा. पर सवाल ये है कि उस स्टेडियम में खेलेगा कौन? आखिरी बार जब वहां कोई खेलने पहुंचा था, तो उस पर गोलियां चल गई थीं. और स्टेडियम से सीधा हेलिकॉप्टर से घर वापस लाना पड़ा था. उसके बाद से बांग्लादेश और जिम्बॉब्वे तक ने खेलने से मना कर दिया. अपना होमग्राउंड शारजाह में बनवाया है, यहां  क्या होली के पापड़ सुखाओगे.
खैर, इसका डिज़ाइन GMP आर्किटेक्ट  ने तैयार किया है. GMP आर्किटेक्ट जर्मनी की कंपनी है. दुबई स्पोर्ट्स सिटी में एक इंटरनेशनल स्टेडियम इसी कंपनी ने बनवाया था. दो महीने पहले बाहरिया ने ये प्रोजेक्ट अनाउंस किया था. इस स्पोर्ट्स एकेडमी में दो फुल साइज आउटडोर क्रिकेट फील्ड हैं. रफी स्टेडियम 3 लेवल स्टेडियम है, ICC के स्टैंडर्ड्स के मुताबिक बना है.
स्टेडियम में और क्या-क्या है? और सुनो. क्या क्या है इस स्टेडियम में. जिम है. स्वीमिंग पूल है. हॉस्टल है. पार्किंग है, दस हजार गाड़ियों की. 12 हजार स्कॉयर मीटर की जगह है दूसरी स्पोर्ट्स और रीक्रिएशनल फैसिलिटी के लिए. इस क्रिकेट एकेडमी में लोकल और इंटरनेशनल क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए बड़े खिलाड़ियों को एप्वाइंट किया जाएगा. बहरिया टाउन के CEO अहमद अली रियाज़ मलिक अपने प्रोजेक्ट से ‘फीलिंग प्राउड’ हैं. कहते हैं कराची में पाकिस्तान का सबसे बड़ा स्टेडियम बना के वो ‘खूब-खूब’ खुश हैं. इससे पाकिस्तान में टूरिज्म भी बढ़ेगा.
  (ये स्टोरी दी लल्लनटॉप के साथ इंटर्नशिप कर रही आकांक्षा ने लिखी है)

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement