
फोटो: फेसबुक
आगे जाकर गच्चा न हो. इसलिए पहले बताए दे रहे हैं. हुमा की शादी एक बरस पहले हुई थी. ये उनका दूजा 'हनीमून' है, जिसमें सास, ससुर और पति के साथ जाने की प्लानिंग हुई थी. जगह चुनी गई ग्रीस. लेकिन अथॉरिटी वाले कहीं भी एक बारी में नहीं सुनते हैं. प्रोसेस नाम की चिड़िया ने हग दिया. अरसलान को वीजा नहीं मिला. हुमा बताती हैं कि वो उस रोज खूब रोईं, प्लान चौपट होने की तरफ तशरीफ सरकाए जा रहा था. फिर काम आवे हैं सासू अम्मी.

हुमा की सासू कहती हैं कि चलो इसमें भी कुछ अच्छा खोजते हैं. ऐड एजेंसी में काम कर रही हुमा के दिमाग की बत्ती जलती है. आइडिया आता है कि पति न जाए, तो न सही. हम चलेंगे विद फैमिली प्लान के मुताबिक. बट विदआउट हब्बी अरसलान. फिर क्या, हुमा ने धांस-सांय अपनी तस्वीरें फेसबुक पर डालनी शुरू कर दीं.

फोटो: फेसबुक
अच्छा एक जरूरी बात. हुमा को अपने शौहर के अलावा फोन भी प्यारा था. और वो इस ट्रिप में अपने साथ फोन नहीं ले गई थीं. इसलिए कुछ तस्वीरों में वो एक हाथ शौहर अरसलान तो दूजा हाथ फोन के लिए समर्पित बोले तो, पोज देती नजर आईं.तस्वीरों का पूरा गट्ठर इकट्ठा हो गया फेसबुक पे. हुमा जहां कहीं भी जाती, उदास सा चेहरा लिए तस्वीरें खिचवाती हैं. पोज ऐसे देती हैं, जैसे अरसलान साथ हों. ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगीं.

फोटो: फेसबुक

फोटो: फेसबुक
हुमा ने कहा, 'यूं तस्वीरें खेंचने का आइडिया मेरे को अपने पति की वजह से आया. हमारी जब सगाई हो गई थी, तब अरसलान एक दफा हंगरी गया था. वहां जब वो मुझे मिस करता तो उदास सी तस्वीर खेंचके भेज देता. पोज ऐसे करता, जैसे मैं साथ हूं. मुझे भी इन तस्वीरों को खेंचने का आइडिया वहीं से मिला.'

अरसलान, फोटो: फेसबुक
ये भी पढ़ें...





















