गर्लफ्रेंड से मिलने जाओ तो ऑक्सीजन सिलेंडर साथ रखो
शादीशुदा लड़की को अपने कजिन से इश्क हुआ. चोरी-चोरी मिलने लगे. रात में मिल रहे थे. लड़की का ससुर जाग गया. लड़का ट्रंक में छिपा और दम घुट गया.
Advertisement

symbolic image
प्रेमी अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए न जाने क्या-क्या करते हैं. कोई खिड़की से कूदकर घर में मिलने जाता है. कोई रात के अंधेरे में. तो कोई ऐसा मौका देखकर जाता है जब उसकी गर्लफ्रेंड अकेली हो. ऐसा ही हुआ पाकिस्तान के शहर मुजफ्फरगढ़ में. बहू को किसी और से प्यार हुआ तो ससुर ने उसके प्यार की जान ले ली. लड़का छिपने के लिए टिन के ट्रंक में छिपा था और सांस घुटने से उसकी मौत हो गई, क्योंकि उसे ट्रंक से बाहर नहीं निकलने दिया गया. लड़की शादीशुदा थी. उसको अपने कजिन से मोहब्बत हो गई. ये कहानी है 22 साल के मुस्तफा अहमद बलूच और उसकी चचेरी बहन रानी बीबी की. रानी बीबी के दो बच्चे भी हैं. दोनों की मोहब्बत परवान चढ़ रही थी. दोनों छिप-छिपकर मिलने लगे. रात में बलूच रानी से मिलने उसके घर चुपके-चुपके पहुंचा. उस वक़्त रानी के घर में सब सो रहे थे. बलूच के आने की आहट हुई और रानी के ससुर नींद से जाग गए. ससुर के जागने पर रानी बुरी तरह डर गई. उसने बलूच को अपने कमरे में रखे टिन के ट्रंक में छिपा दिया. शक न हो इसलिए ट्रंक में ताला भी लगा दिया. घर के बाकी लोग भी जाग गए. शक हुआ तो घर की तलाशी लेने लगे. ट्रंक में बलूच का दम घुटने लगा तो चिल्लाने लगा. सच सामने आने पर रानी के घरवालों ने उसे ट्रंक नहीं खोलने दिया. बलूच मदद के लिए तड़पता रहा, लेकिन किसी ने भी रानी को ट्रंक नहीं खोलने दिया. 15 मिनट में ही बलूच मुस्तफा ने दम तोड़ दिया. मुजफ्फरगढ़ डिस्ट्रिक्ट पुलिस चीफ अहमद मलिक के मुताबिक रानी बीबी के ससुर को अरेस्ट कर लिया गया है. उनके दो बेटों पर भी मर्डर का केस दर्ज हो गया है.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement




















