The Lallantop

Oreo मैगी और चॉकलेट मोमोज़ के बाद पाकिस्तान में आया नया बर्गर, लोग बोले- 'दुनिया का अंत नज़दीक'

सोचना पड़ेगा कि खाना है या थूकना है.

Advertisement
post-main-image
जानते हैं कैसे बनता है पान बर्गर? (वीडियो स्क्रीनशॉट)

'गरुड़ पुराण में इसके लिए अलग सज़ा लिखी हुई है...'

इंस्टाग्राम पर ऐसा पोस्ट डाला गया कि हाहाकार मच गया. मचना भी चाहिए. फोटो तक पोस्ट होती तो फिर भी राहत मिलती, पूरी की पूरी वीडियो डाल दी गई है. ब्रह्मांड में भांति-भांति के पाप किए गए, पर ऐसा पाप किया गया था? वैसे इसे पाप कहा जाना चाहिए या क्रिएटिविटी, इसका फैसला हम आप पर छोड़ देते हैं. फिलहाल आपको उस वीडियो और वीडियो में किए गए ‘असहनीय दुस्साहस’ के बारे में बताते हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

चॉकलेट मोमोज़, गुलाब जामुन के पराठे और ओरियो मैगी ने अगर आपकी तबीयत खराब की है, तो उसी रोग का नया वेरियंट मार्केट में आया है. नाम है 'पान बर्गर'. देखते ही मन खराब हो गया! पर ये ख़बर हम सिर्फ उन जाबांजों के लिए लिख रहे हैं, जो ऐसी चीज़ें ट्राय करके अमर हो जाते हैं.

हालांकि, इस बार एक राहत है. बर्गर की याद अभी पूरी तरह से बर्बाद नहीं हुई है. क्योंकि वीडियो सरहद पार से आया है. मेरा अपना पंजाब ऑफिशियल नाम के इंस्टाग्राम पेज ने 21 अप्रैल को एक वीडियो शेयर किया. पेज ने कैप्शन में बताया कि गनी पान शॉप पर ये नायाब चीज़ बनाई गई है. वीडियो बनाने वाला आदमी कह रहा है -

Advertisement

बर्फी आ गई, चॉकलेट आ गई, और बदाम आ गए हैं... और भाई थकने का नाम नहीं ले रहे... ये बर्गर की मेयोनिज़... ये क्रीम आप लगा रहे हैं... ये तो मुझे कुछ जादू लग रहा है... और ये हमारा बर्गर पान रेडी हो चुका है. ओह, वाह यार... क्या जबरदस्त...

अब इसके व्यूज़ भी जान लीजिए. इस रील को 8 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं. आठ हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और दो हजार से ज्यादा कमेंट्स आ गए हैं. एक कमेंट तो हमने आपको सबसे पहले ही बता दिया. अब दूसरे कुछ कमेंट्स देख लीजिए.

मुझे डिसलाइक बटन की तरह यूज़ कीजिए.

दुनिया का अंत नजदीक है.

Advertisement

हाल ही में चांदनी चौक से एक वीडियो वायरल हुआ था. इसमें समोसा में भिंडी पाई गई थी. भारतीय पुरातत्व विभाग ने इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं ली थी. कुछ लोगों को सदमा लगा था, कुछ ने कहा था, ‘खाकर देखा जा सकता है.’ उसके बारे में आप यहां पढ़ सकते हैं. ख़ैर, इस बर्गर पान को खाना कैसे है? मल्लब खा लेना है या चबाकर थूक देना है? हमारा दिमाग तो चकरा गिया है. आपको समझ आ जाए, तो कॉमेंट कर हमारी समस्या सुलझा दीजिए, प्लीज़!

वीडियो: UP चुनाव: गुड़ बनाने में भिंडी के पेड़ का क्या काम, जानकारी हैरान करने वाली है?

Advertisement