The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Video of man selling bhindi samosa in Chandni Chowk goes viral, has other variants as well

चांदनी चौक में आया नया समोसा, अंदर क्या भरा है जान लेंगे तो समोसा खाना छोड़ देेंगे!

समोसा पसंद है तो खबर ना पढ़े, भावनाएं आहत हो जाएंगी.

Advertisement
pic
9 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 10 अप्रैल 2023, 12:03 PM IST)
Video of Bhindi Samosa from Chandni Chowk goes viral on Facebook
समोसे में अब क्या भर दिया गया? (Courtesy: FB/Food lover)
Quick AI Highlights
Click here to view more

चॉकलेट मोमोज़, गुलाब जामुन के पराठे और ओरियो मैगी पर खूब रील्स वायरल हुई. कुछ ने खाया और बताया, अच्छा तो है... कुछ ने कहा... ये क्या बना दिए हो... कुछ की सुनकर रूह कांप गई, तो उन्होंने ट्राई करने से भी पल्ला झाड़ लिया.

खाने की अनार्की में एक नई डिश का इजाद हुआ है. ये कितना शोर मचाएगी या कितना प्यार पाएगी, ये तो वक्त ही बताएगा. ख़ैर, मामले आपके फेवरेट इवनिंग स्नैक समोसे से जुड़ा हुआ है. हां, वही समोसा, जो आप मीठी या हरी चटनी के साथ खाते-खाते अपने बॉस की बुराइयां करते हैं. और अपने दिन के बारे में अपने दोस्त को बताते हैं.

पर आप अब जो देखने वाले हैं, वो खौफ़नाक हो सकता है. समोसे-प्रेमियों को सदमा भी लग सकता है, तो प्लीज़ एहतियात बरतें. दिल्ली के चांदनी चौक से एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसे फेसबुक पर फुड लवर नाम के यूज़र ने शेयर किया है. इसमें बनाने वाले ने एक नायाब चीज़ बनाई है. भिंडी समोसा.  पहले आप भी देखिए ये वायरल वीडियो…

बनाने वाले के हाथों को चूमा जाए या काट दिया जाए, इसको आप तय कीजिए. हम आगे बताते हैं. इसका दाम 30 रुपये प्लेट बताया गया है. इसके साथ आलू-छोले की सब्ज़ी और हरी चटनी परोसी जा रही है. इस वीडियो पर 10 लाख से ज्यादा व्यूज़ और साढ़े सात हज़ार से ज्यादा कमेंट्स हैं.

दुकानदार ने सिर्फ इतनी ही कारिस्तानी नहीं की है. भिंडी के साथ उन्होंने मटर वाले समोसे भी बनाए हैं. ऐसे दो समोसे 30 रुपये के आते हैं. इसके साथ भी आलू-छोले की सब्ज़ी और चटनी है. दुकानदार ने बताया कि वो 40 साल से ये काम कर रहे हैं. सुबह 10 बजे से काम शुरू हो जाता है.

भिंडी का समोसा खाने वाले एक आदमी ने बताया -

जबरदस्त टेस्ट है. मैं पांच साल से इनके पास से खा रहा हूं. इनका टेस्ट बहुत अच्छा है और अच्छा बनाते हैं. चांदनी चौक आए तो इनका समोसा खाकर जाएं.

ये समोसा खाना है? चांदनी चौक में भागीरथ पैलेस हैं. महादेव मंदीर के ठीक सामने आपको ये ठेला मिल जाएगा. भिंडी और मटर पर दिल ना आया हो, तो गोभी भी अवेलेबल है. वो भी ट्राई कर सकते हैं. बनाने वाले ने कॉन्फिडेंटली कहा -

एक बार ट्राई करेंगे, तो बार-बार यहीं आना होगा...

बताते चलें, इससे पहले समोसे के साथ और भी एक्सपेरिमेंट हो चुके हैं. चॉकलेट और गुलाब जामुन के समोसे के वीडियो भी वायरल हुए थे. हम आखिर में इतना ही कहना चाहते हैं, ट्राई एट योर ओन रिक्स! 

वीडियो: सोशल लिस्ट: नाच-नाचकर पहाड़ा याद कर रहे हैं बच्चे, वायरल हुआ सीधी के टीचर्स का ये वीडियो

Advertisement

Advertisement

()